scriptमां के खिलाफ जाकर किया फिल्मों में काम, बनी स्टार, ये हैं Janhvi Kapoor की बेस्ट फिल्में | Janhvi-kapoor-best-movies-birthday and upcoming film | Patrika News
बॉलीवुड

मां के खिलाफ जाकर किया फिल्मों में काम, बनी स्टार, ये हैं Janhvi Kapoor की बेस्ट फिल्में

Janhvi Kapoor Films: श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर का आज बर्थडे है। वो भी अपनी मां की तरह बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। यहां जानिए उनकी बेस्ट और आने वाली फिल्मों के बारे में। 

मुंबईMar 06, 2025 / 10:03 am

Jaiprakash Gupta

Janhvi-kapoor-best-movies-birthday and upcoming film

Janhvi Kapoor films

Janhvi Kapoor Movies: जान्हवी कपूर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। युवा अभिनेत्री ने 2018 में रोमांटिक ड्रामा धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से ही अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है। वो बात अलग है कि वो अपनी मां श्रीदेवी के खिलाफ जाकर फिल्मी दुनिया में आई।
श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि जान्हवी कपूर फिल्मों में आएं। मगर उन्हें बचपन से ही फिल्मों में काम करने का चाव था। फिल्मी दुनिया उन्हें बहुत पसंद आती थी इसलिए वो पिता बोनी कपूर की मदद से बॉलीवुड में आने में कामयाब हुईं। यहां जानिए जान्हवी कपूर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में…
यह भी पढ़ें

Sreeleela का इस बॉलीवुड एक्टर के साथ वीडियो आया सामने, ‘पुष्पा-2’ एक्ट्रेस के अफेयर की हो रही चर्चा

1. गुड लक जेरी- क्राइम और कॉमेडी का मजेदार संगम

इस फिल्म में जान्हवी कपूर एक साधारण लड़की से अपराध की दुनिया में फंसने वाली महिला की भूमिका निभाती हैं। उनकी परफॉर्मेंस शानदार है और डार्क कॉमेडी का तड़का इस फिल्म को खास बनाता है।

2. मिली- सर्वाइवल थ्रिलर में दमदार एक्टिंग

मिली एक रोमांचक थ्रिलर है, जिसमें जान्हवी एक ठंडी फ्रीजर में फंसी लड़की का किरदार निभाती हैं। ये फिल्म उनकी एक्टिंग स्किल्स को साबित करती है और आपको आखिर तक बांधे रखती है।

3. गुंजन सक्सेना- साहसी महिला की प्रेरक कहानी

ये फिल्म भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की सच्ची कहानी पर आधारित है। जान्हवी ने इसमें शानदार परफॉर्मेंस दी है, जो दर्शकों को प्रेरित करती है।

4. घोस्ट स्टोरीज 2 – हॉरर से भरपूर डरावनी कहानी

अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं, तो घोस्ट स्टोरीज 2 में जान्हवी का अभिनय जरूर देखें। ये एंथोलॉजी फिल्म डर और सस्पेंस से भरपूर है।

5. धड़क- जान्हवी कपूर की पहली फिल्म

जान्हवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ इस रोमांटिक ड्रामा में डेब्यू किया था। फिल्म की कहानी, गाने और दोनों की केमिस्ट्री ने इसे हिट बना दिया था।

जान्हवी कपूर की अकमिंग फिल्म

जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी। इसमें वो रोहित सराफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / मां के खिलाफ जाकर किया फिल्मों में काम, बनी स्टार, ये हैं Janhvi Kapoor की बेस्ट फिल्में

ट्रेंडिंग वीडियो