ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार की पारिवारिक स्थिति कमजोर बताई गई है।वहीं मृतक के दो लड़कियां व एक लडक़ा है तीनों अभी छोटे हैं। मृतक देईखेडा में चाय की स्टाल चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर करता था।
शुक्रवार को हुए इस हादसे में राजकुमार की मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड टूट पड़ा। वहीं गांव में मातम पसरा गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।
अस्पताल के निकट हुए इस हादसे पर ग्रामीण छगनङ्क्षसह सोलंकी, प्रह्लाद प्रतिहार,श्याम मीणा आदी ने ङ्क्षचता जाहीर करते हुए बताया की अस्पताल के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनवाऐ जाने चाहिए ताकी भविष्य में इस प्रकार की कोई दुर्घटना घटित ना हो।