पहली सेवा सुबह पौने सात बजे
नई समय सारिणी के तहत पहली वातानुकूलित ईएमयू ताम्बरम से चेंगलपेट के बीच सुबह 06.50 बजे निकलेगी और चेंगलपेट से यही ट्रेन चेन्नई बीच के लिए 07.50 बजे रवाना होकर 09.25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह आखिरी एसी लोकल चेंगलपेट से 20.10 बजे रवाना होकर 20.50 ताम्बरम में समाप्त होगी। दोपहर के वक्त ताम्बरम से बीच तक एक विशेष सेवा चलेगी जो ताम्बरम से एक बजे खुलेगी। 19 मई तक कुछ सेवाएं तिरुशूलम यानी एयरपोर्ट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। बीस मई के बाद से सभी सेवाएं इस स्टेशन पर रुकेंगी।एसी ईएमयू का टाइम टेबल
ट्रेन सं. स्टेशन छूटने का समय 49001 तांबरम 06.50 49002 चेंगलपेट 07.5049003 चेन्नई बीच 09.41 49004 तांबरम 13.00
49005 चेन्नई बीच 14.30 49006 चेंगलपेट 16.30
49007 चेन्नई बीच 18.17