scriptIND vs ENG: अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को पीछे छोड़ा, बना डाला यह रिकॉर्ड | IND vs ENG 5th T20: Abhishek Sharma registers highest individual score by an Indian in T20Is | Patrika News
क्रिकेट

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को पीछे छोड़ा, बना डाला यह रिकॉर्ड

IND vs ENG, 5th T20: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 54 गेंद में 7 चौके और 13 छक्के संग शानदार 135 रन बनाए।

भारतFeb 02, 2025 / 09:46 pm

satyabrat tripathi

Abhishek Sharma

IND vs ENG, 5th T20: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 54 गेंद में 7 चौके और 13 छक्के संग शानदार 135 रन बनाए। यह भारत की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

संबंधित खबरें

शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा

अभिषेक शर्मा ने इस पारी की बदौलत टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के मामले में शुभमन गिल के पीछे छोड़ दिया है। अब इस प्रारूप में अभिषेक शर्मा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। शुभमन गिल ने 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 63 गेंद में नाबाद 163 रन की पारी खेली थी। अभिषेक की पारी 18वें ओवर में आदिल रशीद की गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर पर जोफ्रा आर्चर को कैच देने के बाद समाप्त हुई।

अभिषेक शर्मा का दूसरा टी-20 शतक

अभिषेक शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अपना दूसरा शतक ठोका। इससे पहले उन्होंने पिछले साल जिम्बाब्वे दौर पर शतक जमाया था। वही, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आईसीसी के फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और रोहित शर्मा ही हैं, जिन्होंने 35-35 गेंदों में शतक लगाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद में शतक लगाया हैं।

रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ा

इसके अलावा 24 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने T20 अंतरराष्ट्रीय मैच की एक पारी में किसी भी भारतीय खिलाड़ी की ओर से लगाए गए सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने पारी के दौरान कुल 13 छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। रोहित शर्मा ने दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 10 छक्के लगाए थे।

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs ENG: अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को पीछे छोड़ा, बना डाला यह रिकॉर्ड

ट्रेंडिंग वीडियो