CG Politics: 7 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत करके संगठन को मजबूत किया और हर गांव में जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। इससे पार्टी को अच्छा बहुमत मिला है। इसके अलावा, नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई और सरकार द्वारा किए गए बड़े एनकाउंटरों ने भी भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया, जिससे वे निडर होकर अपने गांवों में पार्टी का प्रचार कर सके। भोपालपटनम ब्लॉक के 10 जनपद पंचायत सीटों में से 7 सीटों पर
भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। इन प्रत्याशियों ने कड़ी टक्कर देकर दिग्गज नेताओं को भी हराया है। अब, चुनाव परिणामों के बाद, जनप्रतिनिधियों और उनके समर्थक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं।
20 सालों से सरपंच रही टिंगे चिन्नाबाई को हराया
भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें गणेश पोट्टम, राहुल यालम और सरिता कुडेम प्रमुख हैं। खासकर, सरिता कुडेम का नाम सबसे आगे माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने वर्तमान जनपद अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली और 20 सालों से सरपंच रही टिंगे चिन्नाबाई को हराया है। सरिता कुडेम के बड़े नेताओं से संपर्क भी हैं, जिससे उनकी उम्मीदवारी मजबूत मानी जा रही है।
राजधानी की लगा रहे हैं दौड़
चुनाव संपन्न होने के बाद जीते हुए जनप्रतिनिधि अपने समर्थक के साथ अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने की जोर लगा रहे हैं और पदों में बैठने राजधानी कि दौड़ लगा रहे हैं।
उपाध्यक्ष पद की रेस में
CG Politics: उपाध्यक्ष पद के लिए नीलम गनपत, रीना भगत और तनुजा कुमार के नाम चर्चा में हैं। नीलम गनपत पिछले 35 वर्षों से भाजपा में सक्रिय सदस्य हैं और कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। हालांकि, पार्टी से समर्थन नहीं मिलने के कारण उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उनकी उमीदवारी भी भाजपा के बड़े नेताओं के बीच मजबूत है। अब देखना यह होगा कि भाजपा में ये दावेदार किसे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर बिठाती है, और भाजपा का नया नेतृत्व किस दिशा में आगे बढ़ेगा।