सुनील छेत्री 94 गोलों के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और अली डेई के बाद पुरुष फुटबॉल में चौथे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। संन्यास के बावजूद सुनील छेत्री ने हालाकि इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी के लिए खेलना जारी रखा है, और इस सीजन में 12 गोल दागकर वह सर्वाधिक गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
सुनील छेत्री के संन्यास से वापसी पर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘सुनील छेत्री वापसी कर रहे हैं। कप्तान, नेतृत्वकर्ता, दिग्गज खिलाड़ी मार्च में फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में वापसी करेगा।’’
यह ध्यान देने वाली बात है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सुनील छेत्री ने जोर देकर कहा था, “संन्यास का फैसला शारीरिक पहलू के कारण नहीं लिया गया था, मैं अभी भी फिट हूं, दौड़ता हूं, लक्ष्य का पीछा करता हूं, बचाव करता हूं, कड़ी मेहनत करना मुश्किल नहीं है, इसका कारण मानसिक पहलू है।” सुनील ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। भारतीय फुटबॉल में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें साल 2011 में अर्जुन पुरस्कार और 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।