scriptCG News: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! खाद बेचने वाली 9 दुकानों पर मारा छापा, मचा हड़कंप | CG News: Raid on 9 shops selling fertilizers | Patrika News
गरियाबंद

CG News: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! खाद बेचने वाली 9 दुकानों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। खाद बेचने वाली 9 दुकानों पर छापा मारा है।

गरियाबंदFeb 13, 2025 / 11:48 am

Khyati Parihar

CG News: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! खाद बेचने वाली 9 दुकानों पर मारा छापा, मचा हड़कंप
CG News: छत्तीसगढ़ के फिंगेश्वर ब्लॉक में खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर कृषि विभाग ने बुधवार को उर्वरक विक्रताओं पर छापेमारी की।

टीम ने इस दौरान फिंगेश्वर के 9 लाइसेंसी दुकानों में दबिश दी। इसमें 6 दुकानों में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। जांच में पाया गया कि साहू खाद भंडार (कौंदकेरा), गायत्री कृषि केंद्र, नीरज कृषि केंद्र (बोरसी), गुरुकृपा कृषि केंद्र (बासिन), मुकेश कृषि केंद्र (पोखरा) और महादेव कृषि केंद्र (बकली) ने उर्वरक भंडारण और विक्रय के नियमों का पालन नहीं किया था। इन दुकानों में स्टॉक का लेखा-जोखा सही नहीं था। किसानों को विक्रय बिल भी नहीं दिया जा रहा था।
यह भी पढ़ें

Korba News: देह व्यापार का भंडाफोड़! आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए महिला-पुरुष, सिक्किम और पश्चिम बंगाल की युवतियां शामिल

यह उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 का उल्लंघन है। कृषि विभाग ने इन दुकानों में रखे 15 टन यूरिया और 8 टन डीएपी की बिक्री पर रोक लगा दी है। उप संचालक कृषि चंदन राय ने बताया कि इनके रासायनिक सामग्री बेचने पर प्रतिबंध लगाते हुए 3 दिन में जवाब मांगा गया है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत दुकानों से ही खाद खरीदें। भुगतान के बाद बिल जरूर लें।

Hindi News / Gariaband / CG News: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! खाद बेचने वाली 9 दुकानों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो