IMD Alert: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बांग्लादेश के आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यदि दोनों टकराते हैं तो 9, 10, 11, 12 फरवरी के बीच पूर्वी यूपी के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस पश्चिमी बिछोभ के गुजरने के बाद 15 फरवरी से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने का अनुमान है। हालांकि बीते दो दिनों में मंगलवार से ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
Up aja ka mausm 7 and 8 फरवरी 2025
मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 फरवरी को दिन में धूप निकलने के साथ तेज पछुआ हवा चलने के कारण अभी ठंड और बढ़ेगी। अगले तीन दिनों तक 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पछुवा हवा चलने का अनुमान है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान
तापमान की बात करें तो बुधवार को बुलंदशहर के बाद
अयोध्या यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह आगरा में 24.5 और न्यूनतम 8.4 अलीगढ़ में 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस आजमगढ़ में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस
बहराइच में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से इन जिलों में बारिश के आसार
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के बाद 8 फरवरी से 12 फरवरी के बीच
गोंडा, बहराइच,
बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बस्ती, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, अंबेडकर नगर सहित पूर्वी यूपी के 23 जिलों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी तो कुछ जगह पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।