scriptUP Weather today: यूपी में बदला मौसम का मिजाज 40 KM की रफ्तार से चल रही हवाएं गिरा पारा, जानिए आईएमडी का ताजा अपडेट | Patrika News
गोंडा

UP Weather today: यूपी में बदला मौसम का मिजाज 40 KM की रफ्तार से चल रही हवाएं गिरा पारा, जानिए आईएमडी का ताजा अपडेट

UP Weather today: यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। 40 KM की रफ्तार से तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं मेरठ उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा यहां तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। होली के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम फिर बदलेगा।

गोंडाMar 06, 2025 / 08:26 am

Mahendra Tiwari

UP Weather today

तेज पछुआ हवाओं की सांकेतिक फोटो

UP Weather today: यूपी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजर जाने से पिछले दो दिनों से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं। जिससे एक बार फिर सुबह शाम ठंड महसूस होने लगी है। बुधवार को मेरठ यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा यहां पर न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने होली के बाद मौसम में एक बार फिर बड़े बदलाव होने के संकेत दिए हैं।
UP Weather today: बढ़ते तापमान के बीच तेज पछुआ हवाओं ने एक बार फिर सुबह शाम ठंड लौटा दी है। बुधवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं। जिससे दोपहर में होने वाली चमकीली धूप का असर कुछ काम हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा की रफ्तार कम होने के बाद दिन में धूप की तपिश में फिर तेजी आएगी। साथ ही तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।

गेहूं की फसलों को हो सकता नुकसान

तेज पछुआ हवाओं के चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिक उपेंद्र सिंह ने बताया कि पछुआ हवाओं के चलने से गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। सबसे अधिक उन फसलों को नुकसान होने की संभावना है। जिन किसानों ने अपनी गेहूं की फसल में अभी हाल में पानी चला दिया है।

पूरे दिन चलती रही धूल भरी तेज पछुआ हवाएं

बुधवार को यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सहित आसपास के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रही। जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

Aja ka mausum 6,7 march: यूपी में आज और कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी में में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लखनऊ में 12.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 25.9 अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी है। इसकी रफ्तार बढ़कर 35 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है।इसके अलावा यूपी में 7, 8 और 9 मार्च को मौसम साफ रहने वाला है।

Hindi News / Gonda / UP Weather today: यूपी में बदला मौसम का मिजाज 40 KM की रफ्तार से चल रही हवाएं गिरा पारा, जानिए आईएमडी का ताजा अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो