CG Election 2025: चौंकाने वाले आंकड़े
पत्रिका ने चुनावी मैदान में उतरे राष्ट्रीय दल और दो विशेष प्रत्याशियों के हलफनामें की पड़ताल की और जाना की आखिरकार लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों की पत्नियों की क्या स्थिति हैं। इसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए।
नगरीय निकाय के चुनावी समर में उतरे 5 प्रत्याशियों में से 1 की पत्नी करोड़पति हैं। इतना ही नहीं इनमें 3 प्रत्याशी की पत्नियां अपने पतियों से भी अमीर हैं। हालांकि लोग इन आंकड़ों पर शंका जाहिर कर रहे हैं।
प्रत्याशी और कुल संपत्ति कुल सोना व चांदी का मूल्यउसकी पत्नी/पति
संजय पांडे 1 करोड़ 29 लाख 7 लाख 76 हजारपत्नी 1 करोड़ 35 लाख 19 लाख 35 हजार रोहित सिंह आर्य 2 लाख 20 हजार 70 हजारपत्नी 2 लाख 10 हजार 1 लाख 40 हजार मलकीत सिंह गैदू 68 लाख 76 हजार 2 लाख 65 हजारपत्नी 39 लाख 23 हजार 4 लाख समीर खान 19 लाख 90 हजार कुछ नहींपत्नी 3 लाख 15 हजार 3 लाख
पिंकी ठाकुर 23 हजार 8 हजार पति 10 हजार कुछ नहीं
चुनावी मैदान में खड़े हुए प्रत्याशियों में सिर्फ भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे की पत्नी ही करोड़पति हैं। इसे बाद नंबर आता है कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का उनकी पत्नी के पास करीब 40 लाख रुपए हैं। गौरतलब है कि यह आंकड़े तब है जब अधिकांश प्रत्याशियों की पत्नी घरेलु महिलाएं हैं। वहीं सोना रखने के मामले में भाजपा उमीदवार और उनकी पत्नी सबसे आगे हैं। संजय पांडे की पत्नी के पास करीब 18 लाख रुपए का सोना व चांदी मौजूद है। प्रत्याशियों के इन दावों को लेकर मतदाता रोचक मान रहे हैं।
3 महिलाएं अपने पतियों से भी अमीर हैं..
CG Election 2025: कई प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी पत्नियां अपने पतियों से भी अमीर हैं। इसमें भी भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे की पत्नी का नाम सबसे पहले आता है। शिवसेना की प्रत्याशी पिंकी ठाकुर का नाम आता है। वे अपनी पति से अमीर हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सिंह आर्य की कुल संपत्ति भी उनकी पत्नी से कुछ ही अधिक है। लेकिन
सोना चांदी रखने के मामले में सभी पुरूष प्रत्याशी पत्नियों से काफी पीछे हैं। इसे महिला सशक्तिकरण कहा जा रहा है।