राज्य में सर्वाधिक बारिश उदयपुरवाटी, झुंझुनूं में दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सर्वाधिक बारिश उदयपुरवाटी, झुंझुनूं में 19 मिमी दर्ज की गई है।Rajasthan News : जलदाय विभाग की जल कनेक्शन पर बड़ी घोषणा, 1 मार्च से लागू होगी नई व्यवस्था
डूंगरपुर और बाड़मेर में सबसे अधिक दिन का तापमान
मौसम विभाग के बीते 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान डूंगरपुर और बाड़मेर में 33 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार सबसे अधिक न्यूनतम तापमान अंता बारां में 18.7 डिग्री दर्ज किया गया। अलवर में गुरुवार रात को तेज अंधड़ और बारिश से कुछ जगह सरसों और गेहूं की फसल से नुकसान हुआ।Rajasthan Budget 2025 : दिया कुमारी ने दिया तोहफा, पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाई
4 दिन मौसम ऐसा रहेगा
दिनांक – पूर्वी राजस्थान – पश्चिमी राजस्थान22 फरवरी – मौसम शुष्क – मौसम शुष्क।
23 फरवरी – मौसम शुष्क – मौसम शुष्क।
24 फरवरी – मौसम शुष्क – मौसम शुष्क।
25 फरवरी – मौसम शुष्क – मौसम शुष्क।