scriptWeather Update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, जानें 22-23-24-25 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम | Weather Update Rajasthan Western Disturbance Effect Over know what will be Weather 22-23-24-25 February | Patrika News
जयपुर

Weather Update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, जानें 22-23-24-25 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। जानें 22-23-24-25 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम।

जयपुरFeb 21, 2025 / 07:35 am

Sanjay Kumar Srivastava

Weather Update Rajasthan Western Disturbance Effect Over know what will be Weather 22-23-24-25 February
Weather Update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। इसी के साथ राज्य के जिलों में बारिश का दौर थम गया है। 22-23-24-25 फरवरी को मौसम कैसा रहेगा? इस पर मौसम केंद्र जयपुर का अपडेट है कि शुक्रवार से अब मौसम शुष्क रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार आगामी 5 से 6 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी 48 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

राज्य में सर्वाधिक बारिश उदयपुरवाटी, झुंझुनूं में दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सर्वाधिक बारिश उदयपुरवाटी, झुंझुनूं में 19 मिमी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें

Rajasthan News : जलदाय विभाग की जल कनेक्शन पर बड़ी घोषणा, 1 मार्च से लागू होगी नई व्यवस्था

डूंगरपुर और बाड़मेर में सबसे अधिक दिन का तापमान

मौसम विभाग के बीते 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान डूंगरपुर और बाड़मेर में 33 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार सबसे अधिक न्यूनतम तापमान अंता बारां में 18.7 डिग्री दर्ज किया गया। अलवर में गुरुवार रात को तेज अंधड़ और बारिश से कुछ जगह सरसों और गेहूं की फसल से नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2025 : दिया कुमारी ने दिया तोहफा, पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाई

4 दिन मौसम ऐसा रहेगा

दिनांक – पूर्वी राजस्थान – पश्चिमी राजस्थान
22 फरवरी – मौसम शुष्क – मौसम शुष्क।
23 फरवरी – मौसम शुष्क – मौसम शुष्क।
24 फरवरी – मौसम शुष्क – मौसम शुष्क।
25 फरवरी – मौसम शुष्क – मौसम शुष्क।

Hindi News / Jaipur / Weather Update : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, जानें 22-23-24-25 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो