सरोवर संरक्षण का संदेश
आरती के माध्यम से शहरवासियों ने गड़ीसर के प्रति आस्था प्रकट करते हुए जल संरक्षण और सरोवरों के संवर्धन का संकल्प लिया। गौरव पुरोहित ने बताया कि सरोवर प्राचीन काल से ही समाज और संस्कृति का केंद्र रहे हैं। बैसाख मास में गडसीसर की आरती कर प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करना एक परंपरा रही है।
श्रमदान आज
यादव पुरोहित ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे से सावित्री घाट पर श्रमदान होगा। पिछले एक माह से प्रत्येक रविवार को घाटों की सफाई का अभियान चल रहा है। कार्यक्रम में भंवरलाल बल्लाणी, कालूराम पुरोहित, आनंद केवलिया, धीरज पुरोहित, मनोज पुरोहित, संतोष व्यास, विमल बल्लाणी, मनीष पोलजी, जयशंकर आचार्य, दीपक मिसर, निखिल कल्ला, गिरिराज पोलजी, पंकज पुरोहित, गौरव पुरोहित, नवीन पुरोहित, विकास पुरोहित, अन्नत पुरोहित, भूपेश बिस्सा, कृष्णा बिस्सा सहित बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल रहे।