scriptमहंत ब्रह्मपुरी के सडक़ हादसे में निधन, छाई शोक की लहर | Patrika News
जैसलमेर

महंत ब्रह्मपुरी के सडक़ हादसे में निधन, छाई शोक की लहर

जैसलमेर के रियासतकालीन गुलाब सागर मठ के महंत ब्रह्मपुरी (63) का गुरुवार सुबह एक सडक़ हादसे में निधन हो जाने से शोक की लहर छा गई।

जैसलमेरFeb 20, 2025 / 08:20 pm

Deepak Vyas

jsm news
जैसलमेर के रियासतकालीन गुलाब सागर मठ के महंत ब्रह्मपुरी (63) का गुरुवार सुबह एक सडक़ हादसे में निधन हो जाने से शोक की लहर छा गई। गौरतलब है कि महंत ब्रह्मपुरी बुधवार की देर रात जैसलमेर से मंदसौर जाने के लिए कार में रवाना हुए थे। भीलवाड़ा-अजमेर राजमार्ग पर नानकपुरा पुलिस चौकी के पास उनकी कार की भिड़ंत एक ट्रेलर से हो गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। महंत ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि कार चालक अशोक वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसलमेर में हादसे की सूचना पहुंचने के बाद कई लोग भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गए। महंत ब्रह्मपुरी मूलत: उत्तर प्रदेश के आगरा क्षेत्र के निवासी थे और उनके बचपन का नाम गोपाल गुप्ता था। जानकारी के अनुसार वे 12 वर्ष की आयु में ही गृह त्याग कर संन्यासियों के साथ रहने लगे और 14 वर्ष की आयु में उन्होंने संन्यास की दीक्षा ली और गुलाब सागर मठ में लाल गुरुजी के सानिध्य में रहने लगे।

संबंधित खबरें

Hindi News / Jaisalmer / महंत ब्रह्मपुरी के सडक़ हादसे में निधन, छाई शोक की लहर

ट्रेंडिंग वीडियो