scriptKota Mandi Bhav : गेहूं, धान, सोयाबीन मंदा, मूंगफली तेलों में उछाल | Kota Mandi Bhav, Wheat, paddy, soybean Price down, groundnut oils Price rise | Patrika News
कोटा

Kota Mandi Bhav : गेहूं, धान, सोयाबीन मंदा, मूंगफली तेलों में उछाल

लहसुन पुराना 200 से 3000, लहसुन नया 2000 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। लहसुन की आवक लगभग 1200 कट्टे की रही।

कोटाFeb 22, 2025 / 09:01 pm

shailendra tiwari

भामाशाहमंडी में शनिवार को कृषि जिंसों की आवक 70000 कट्टे की रही। गेहूं 70, सोयाबीन 50, धान 50 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन पुराना 200 से 3000, लहसुन नया 2000 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। लहसुन की आवक लगभग 1200 कट्टे की रही। किराना बाजार में मूंगफली तेलों में उछाल रहा। व्यवसायी दीपक दलाल ने बताया कि मूंगफली तेलों में 35 रुपए प्रति टिन की तेजी आई है।
भाव : गेहूं 3150 से 3381, धान सुगन्धा 2300 से 2500, धान (1509) 2400 से 2571, धान (1718) 2500 से 2831, धान (1885) 2700 से 2800, धान (1847 ) 2300 से 2500, धान पूसा 2200 से 2501, सोयाबीन 3600 से 4150, सरसों पुरानी 5400 से 5700, सरसों नई 5600 से 6050, अलसी 5500 से 5700, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 3500 से 4000, बाजरा 2200 से 2600, मक्का 2000 से 2300, जौ 1900 से 2300, तिल्ली 10000 से 11500, मैथी 4000 से 4650, कलौंजी 10000 से 12850, धनिया बादामी 5700 से 6400, धनिया ईगल 6550 से 7000, रंगदार 6500 से 7801, मूंग 6500 से 7000, उड़द 4500 से 7150, चना देशी 4800 से 5300, चना मौसमी 5000 से 5300, चना पेप्सी 4800 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2380, चंबल 2340, सदाबहार 2260, एलेक्सा 2150, दीप ज्योति 2280, सरसों स्वास्तिक 2430, अलसी 2280 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली: ट्रक 2820, स्वास्तिक निवाई 2460, कोटा स्वास्तिक 2430, सोना सिक्का 2700 रुपए प्रति टिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 2060, अशोका 2060 रुपए प्रतिटिन।

चीनी: 4190 से 4240 प्रति क्विंटल।

देसी घी: मिल्क फूड 8380, कोटा फ्रेश 8200, पारस 8450, नोवा 8450, अमूल 8900, सरस 8700, मधुसूदन 8980 रुपए प्रतिटिन।
चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8500-9000, मूंग मोगर 9500-10300, उड़द दाल 9000-9700, तुअर दाल 8000-13000 प्रति क्विंटल रहे।

कोटा सर्राफा : चांदी में गिरावट, सोने में तेजी

सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी गिरावट रही। जबकि सोने में मामूली तेजी रही। चांदी के भाव 400 रुपए गिरकर 97400 प्रति किलो रहा। सोने में 100 रुपए बढ़कर कैडबरी का भाव प्रति दस ग्राम 88500 रुपए तथा सोना शुद्ध का भाव प्रति दस ग्राम 88950 रुपए रहा।
गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5%) : 88600

गोल्ड (22 k) : 82037

गोल्ड (20 k) : 77043

गोल्ड (18 k) : 70880

गोल्ड (14 k) : 62394

Hindi News / Kota / Kota Mandi Bhav : गेहूं, धान, सोयाबीन मंदा, मूंगफली तेलों में उछाल

ट्रेंडिंग वीडियो