यूपी बजट 2025 की बड़ी घोषणाएं (Big announcements of UP Budget 2025)
- बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने एक शेर पढ़ा: “अधूरी ख्वाहिशें जीने का मजा देती हैं, सब मांगे पूरी हो जाएंगी तो तमन्ना किसकी करोगे…”
- बजट का कुल आकार: ₹8,08,736.06 करोड़, जो पिछले साल की तुलना में 9.8% अधिक है।
- पूंजीगत खर्च: बजट का 20.5% हिस्सा विकास कार्यों के लिए रखा गया है।
प्रमुख क्षेत्रों में खर्च का वितरण:
-अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर): 22%
-शिक्षा: 13% -कृषि और संबंधित सेवाएं: 11% -चिकित्सा और स्वास्थ्य: 6% -सामाजिक सुरक्षा योजनाएं: 4%
अन्य प्रमुख घोषणाएं:
– शोध एवं विकास (R&D) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) को बढ़ावा दिया जाएगा।
– विधानसभा को आधुनिक आईटी सिस्टम से लैस करने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। – प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य।
राज्य सरकार द्वारा 10 प्रमुख सेक्टर चिन्हित किए गए हैं:
1. कृषि एवं संबद्ध सेवाएं 2. अवसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) 3. उद्योग 4. आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स 5. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 6. शिक्षा 7. पर्यटन 8. नगर विकास 9. वित्तीय सेवाएं 10. ऊर्जा और पूंजी निवेश