scriptUttarakhand Avalanche:बर्फ में दबे चार श्रमिकों की मौत, पांच की तलाश जारी | Uttarakhand Avalanche: Four workers buried in snow die, search for five continues | Patrika News
लखनऊ

Uttarakhand Avalanche:बर्फ में दबे चार श्रमिकों की मौत, पांच की तलाश जारी

Uttarakhand Avalanche : बदरीनाथ में माणा गांव के पास आए एवलांच में चार लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीमों ने उनके शव बरामद कर लिए हैं। अब भी पांच श्रमिक लापता चल रहे हैं, जिनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है।

लखनऊMar 01, 2025 / 06:00 pm

Naveen Bhatt

Four people have died in avalanche in Uttarakhand

बर्फ में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू चल रहा है।

Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड के चमोली जिले के बदरीनाथ धाम के निकट माणा के पास शुक्रवार को एवलांच आ गया था। बीआरओ कैंप के पास निर्माण कार्य में जुटे विभिन्न राज्यों के 55 मजदूर एवलांच की चपेट में आने से बर्फ में दब गए थे। सूचना मिलते ही सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ समेत तमाम टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। कल दिन तक ही बर्फ में दबे 10 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था। कल शाम पांच बजे तक टीमों ने 32 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया था। उसके बाद फिर से बर्फबारी होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा था। इसके कारण रात भर 22 मजदूर बर्फ में दबे रहे। आज सुबह होते ही दोबारा रेस्क्यू शुरू कर दिया था। आज भी 15 मजदूरों का रेस्क्यू किया गया है। दोपहर में रेस्क्यू टीमों ने बर्फ से चार शव बरामद किए। अभी भी पांच श्रमिक बर्फ में दबे हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

सात मजदूरों को गंभीर चोटें

एवलांच की चपेट में आने से 55 मजदूर बर्फ के पहाड़ में दब गए थे। उनमें से 47 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन के मुताबिक बर्फ में दबने से नरेश सिंह, बलवंत सिंह, दिलेर सिंह, गणेश कुमार दीक्षित सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, और पवन को चोटें आई हैं। घायल श्रमिकों को आर्मी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
ये भी पढ़ें- Forced Retire:लापरवाह कर्मचारी जबरन किए जाएंगे रिटायर, जल्द तैयार होगी लिस्ट

आठ फिट तक जमी  बर्फ

एवलांच के कारण माणा में 55 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे। कल शाम ही 32 मजदूरों को निकाल लिया गया था। बावजूद इसके 22 मजदूरों का पता नहीं चल पाया था। मौके पर करीब आठ फिट बर्फ जमी हुई थी। साथ ही दोबारा बर्फबारी शुरू हो गई थी। इसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन कल रोकना पड़ा था। आज सुबह दोबारा रेसक्यू शुरू हुआ तो करीब 15 मजदूर बर्फ से निकाले गए। बर्फ में दबे मजदूर उत्तराखंड, यूपी हिमाचल, बिहार आदि राज्यों के थे।

Hindi News / Lucknow / Uttarakhand Avalanche:बर्फ में दबे चार श्रमिकों की मौत, पांच की तलाश जारी

ट्रेंडिंग वीडियो