विश्व विद्यालय का कैंपस बनने तक बड़े कॉलेजों से ही विश्वविद्यालय को संचालित किया जा सकता है। इसके लिए बजट सत्र में बजट की घोषणा भी हो सकती है।
मऊ जिले से डीसीएसके पीजी कॉलेज की सूची भेजी गई है। वहीं आजमगढ़ से शिबली कॉलेज की भी सूची भेजी गई है। आपको बता दें कि आजमगढ़ मंडल में बलिया और आजमगढ़ में पहले से ही विश्वविद्यालय चलाए जा रहे हैं।