scriptएलटी ग्रेड और प्रवक्ता के 9017 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, जल्द जारी होगा नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन | Up clears way for recruitment on 9017 posts of LT grade teachers and lecturers | Patrika News
प्रयागराज

एलटी ग्रेड और प्रवक्ता के 9017 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, जल्द जारी होगा नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एलटी ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता पदों पर भर्ती का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए 9017 पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को सौंप दिया है।

प्रयागराजJul 06, 2025 / 06:55 pm

Krishna Rai

UPPSC Staff Nurse Mains Admit Card
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एलटी ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता पदों पर भर्ती की राह अब बिल्कुल साफ हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी ज़रूरी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए 9017 पदों का अधियाचनउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को सौंप दिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि आयोग को विषयवार आरक्षण और कुछ बिंदुओं पर पूरी जानकारी नहीं मिल रही थी, जिसके चलते भर्ती में देरी हो रही थी।

इस भर्ती का अभ्यर्थी काफी समय से कर रहे थे इंतजार 

इस भर्ती का अभ्यर्थी काफी समय से इंतजार कर रहे हैं एलटी ग्रेड शिक्षक के लिए 7 साल और प्रवक्ता भर्ती के लिए 5 साल से युवाओं की निगाहें टिकी थीं। पहले विभाग ने करीब 8905 पदों का अधियाचन भेजा था, जिसे आयोग ने अधूरा बताकर वापस लौटा दिया था। अब सभी विषयों और आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने के बाद यह संख्या बढ़कर 9017 हो गई है, यानी तीन महीने में 112 पद और जोड़ दिए गए हैं। इस बार एलटी ग्रेड की भर्ती 15 विषयों में और प्रवक्ता की भर्ती 20 विषयों में होगी।

जल्द ही हो सकती है भर्ती 

अब चूंकि आयोग को सभी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज मिल चुके हैं, ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इससे हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

Hindi News / Prayagraj / एलटी ग्रेड और प्रवक्ता के 9017 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, जल्द जारी होगा नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन

ट्रेंडिंग वीडियो