scriptWomen’s Day : सखी वन स्टॉप सेंटर की एसओपी निर्धारित करने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh became the first state to determine SOP for Sakhi One Stop Center | Patrika News
रायपुर

Women’s Day : सखी वन स्टॉप सेंटर की एसओपी निर्धारित करने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

महिला सशक्तीकरण के प्रति हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध, समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण आवश्यक : सीएम विष्णुदेव साय

रायपुरMar 09, 2025 / 02:26 am

Anupam Rajvaidya

Women's Day
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day) के मौके पर 8 मार्च को सखी वन स्टॉप सेंटर की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी, SOP) का विमोचन किया और बताया कि छत्तीसगढ़ ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर (Sakhi One Stop Center) संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल सहायता, परामर्श और कानूनी सहायता प्रदान करता है। अब इस सेंटर के व्यवस्थित संचालन के लिए एक मानक प्रक्रिया बनाई गई है, जिससे इसकी प्रभावशीलता और बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें

महिला समृद्धि और सशक्तीकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है सरकार

महिला सशक्तीकरण की दिशा में नए कदम उठाए जाएंगे

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय शनिवार को राजधानी रायपुर (Raipur) के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन (Mahtari Vandan Sammelan) में शामिल हुए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ में महिलाएं सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सम्मानित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और आने वाले समय में भी महिला सशक्तीकरण (Women Empowerment) की दिशा में कई नए कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें

सरकार ने पेट्रोल पर वैट में 1 रुपए की कटौती की है

महिला सशक्तीकरण के लिए बजट में विशेष प्रावधान

Women’s Day : कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (Women and Child Development Minister Laxmi Rajwade) ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिला सशक्तीकरण को केवल एक नारा नहीं, बल्कि अपनी नीति और संकल्प का अभिन्न हिस्सा मानती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के राज्य बजट (Budget) में महिलाओं और समाज कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं को सशक्त किया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने से लेकर उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा तक हर क्षेत्र में सरकार पूरी ताकत के साथ काम कर रही है।

Hindi News / Raipur / Women’s Day : सखी वन स्टॉप सेंटर की एसओपी निर्धारित करने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग वीडियो