scriptRaipur Nagar Nigam Budget: मेयर मीनल चौबे ने पेश किया 1528 करोड़ 73 लाख 83 हजार रुपए का बजट, मिली कई बड़ी सौगातें | Raipur Nagar Nigam Budget: Mayor Meenal Chaubey presented a budget of Rs 1528 crore | Patrika News
रायपुर

Raipur Nagar Nigam Budget: मेयर मीनल चौबे ने पेश किया 1528 करोड़ 73 लाख 83 हजार रुपए का बजट, मिली कई बड़ी सौगातें

Raipur Nagar Nigam Budget: रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। कहा कि यह बजट फायदे वाला है। इससे कई योजनाओं को गति मिलेगी।

रायपुरMar 28, 2025 / 01:05 pm

चंदू निर्मलकर

Raipur Nagar nigam Budget
Raipur Nagar Nigam Budget: नगर निगम में चुनाव के बाद रायपुर का पहला बजट महापौर मीनल चौबे ने पेश किया। 1528 करोड़ 73 लाख 83 हजार रुपए से शहर में कई विकासकार्य होंगे। मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम को आर्थिक रूप से मजबूत और योजनाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। यह बजट सभी वर्गों के लिए है और इसका लाभ शहरवासियों को मिलेगा।

Raipur Nagar Nigam Budget: बजट पेश से पहले की पूजा

महापौर मीनल चौबे ने अपने कार्यकाल की पहली बजट पेश की। बजट पेश से पहले मेयर महामाया मंदिर में पूजा की। इसके बाद मेयर मैडम पीले रंग की मखमली फाइल में बजट लेकर निगम कार्यालय पहुंची थीं। फाइल में एक तरफ निगम का लोगो तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर छपी है।
यह भी पढ़ें

Raipur Nagar Nigam: MIC की बैठक में जोन पुनर्गठन को मिली मंजूरी, सामान्य सभा में होगा विचार

बजट के प्रमुख बिंदु:

कुल अनुमानित आय: 1462 करोड़ 41 लाख 87 हजार रुपए
राजस्व वसूली लक्ष्य: 251 करोड़ 91 लाख 22 हजार रुपए
पूंजीगत आय: 856 करोड़ 58 लाख 42 हजार रुपए
डिपॉजिट वर्क से आय: 46 करोड़ 17 लाख 25 हजार रुपए
कुल व्यय अनुमान: 1528 करोड़ 73 लाख 83 हजार रुपए
संभावित बचत: 79 लाख 45 हजार रुपए

पिछले वर्षों का बजट व्यय सवालों के घेरे में

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में नगर निगम का बजट तो बड़ा रहा, लेकिन उसका पूर्ण उपयोग नहीं हो सका। बीते वर्ष 2024-25 का बजट 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार का रहा, लेकिन 819 करोड़ 19 लाख 30 हजार ही खर्च हुए।
इससे पहले 2023-24: 1608 करोड़ 74 लाख 43 हजार का बजट, लेकिन 889 करोड़ 66 लाख 87 हजार ही व्यय हुआ।

2022-23: 1475 करोड़ 15 लाख 23 हजार का बजट, जिसमें से 980 करोड़ 58 लाख 90 हजार ही खर्च किए गए।

महापौर का दावा– विकास योजनाओं को मिलेगी गति

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि इस बार बजट को योजनाबद्ध तरीके से खर्च किया जाएगा, जिससे शहर की सफाई, जल निकासी, सड़क निर्माण और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने की बात कही।

Hindi News / Raipur / Raipur Nagar Nigam Budget: मेयर मीनल चौबे ने पेश किया 1528 करोड़ 73 लाख 83 हजार रुपए का बजट, मिली कई बड़ी सौगातें

ट्रेंडिंग वीडियो