scriptCG Road Accident: मध्यप्रदेश से बारात लेकर लौटते समय हुआ हादसा, 10 लोग घायल | CG Road Accident: Accident happened returning Madhya Pradesh | Patrika News
राजनंदगांव

CG Road Accident: मध्यप्रदेश से बारात लेकर लौटते समय हुआ हादसा, 10 लोग घायल

CG Road Accident: राजनांदगांव जिले में मालवाहक में बारात जाना साल्हेवारा क्षेत्र के खादी निवासियों को महंगा पड़ गया। 10 लोग घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए साल्हेवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

राजनंदगांवMar 09, 2025 / 04:18 pm

Shradha Jaiswal

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, चक्काजाम कर परिजनों ने किया हंगामा..
CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मालवाहक में बारात जाना साल्हेवारा क्षेत्र के खादी निवासियों को महंगा पड़ गया। साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम बंजारा से मध्यप्रदेश के बहेराभांठा गए बाराती पिकअप वाहन से लौट रहे थे, तभी खादी के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गई और उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए साल्हेवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पिकअप की सवारी पड़ी भारी, पलटने से 10 घायल

पिकअप वाहन में करीब 14 लोग सवार थे। साल्हेवारा पुलिस ने बताया कि ग्राम बंजारा से बारात मप्र के बहेराभाठा गया हुआ था, जहां से कुछ बाराती पिकअप वाहन में सवार होकर शुक्रवार सुबह वापस गांव लौट रहे थे, सुबह करीब 6 बजे पिकअप ग्राम खादी के पास पलट गई।
साल्हेवारा हास्पिटल में प्राथमिक उपचार के हेमचंद बहेश्वर, रामकुमार सिंघनदुबे ,राजकुमार पंचेश्वर, शीतल पंचेश्वर, तारन लाल पटेल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

Hindi News / Rajnandgaon / CG Road Accident: मध्यप्रदेश से बारात लेकर लौटते समय हुआ हादसा, 10 लोग घायल

ट्रेंडिंग वीडियो