scriptसंभागायुक्त अनिल सुचारी ने पदभार संभाला, विभागों का किया निरीक्षण | Patrika News
सागर

संभागायुक्त अनिल सुचारी ने पदभार संभाला, विभागों का किया निरीक्षण

राजस्व, पेयजल आपूर्ति, किसानों के खाद-बीज की जानकारी ली सागर. नवनियुक्त संभागायुक्त अनिल सुचारी ने गुरुवार को पदभार संभाला और आते ही विभागों का निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके प्रभागों और दायित्वों के विषय में जानकारी ली। अनिल सुचारी भारतीय प्रशासनिक सेवा 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, इसके पूर्व […]

सागरJul 05, 2025 / 02:06 am

नितिन सदाफल

राजस्व, पेयजल आपूर्ति, किसानों के खाद-बीज की जानकारी ली

सागर. नवनियुक्त संभागायुक्त अनिल सुचारी ने गुरुवार को पदभार संभाला और आते ही विभागों का निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके प्रभागों और दायित्वों के विषय में जानकारी ली। अनिल सुचारी भारतीय प्रशासनिक सेवा 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, इसके पूर्व वह कलेक्टर विदिशा, एमडी पाठ्य पुस्तक निगम, सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल, अतिरिक्त सचिव गृह व परिवहन विभाग, कमिश्नर रीवा, शहडोल, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग जैसे महत्वपूर्ण पदों के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

विभिन्न प्रभागों का निरीक्षण किया

पदभार ग्रहण करने के उन्होंने अपने कार्यालय के विभिन्न प्रभागों का निरीक्षण किया। कमिश्नर राजस्व न्यायालय, विभागीय जांच शाखा, विकास शाखा, नकल शाखा, आरसीएमएस शाखा, रिकॉर्ड रूम, नाजिर कक्ष, मीटिंग हॉल का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को निर्देश दिए कि दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन करना सुनिश्चित करें। कार्यालय में ई-फाइलिंग कार्य को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान अपर कमिश्नर पवन जैन ने नवागत कमिश्नर अनिल सुचारी को कमिश्नर कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों और उनको सौंपे गए दायित्वों के संबंध में जानकारी दी।कलेक्टर-एसपी से ली जिले की जानकारी-संभागायुक्त अनिल सुचारी ने कलेक्टर संदीप जीआर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल से जिले की राजस्व व कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिए। राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन की स्थिति, खाद, उर्वरक, बीज, बोवनी, पेयजल के संबंध में जानकारी ली। जिले मेें कानून व्यवस्था के संबंध में एसपी से जानकारी मांगी। कमिश्नर को बताया गया कि पेयजल की आपूर्ति राजघाट के माध्यम से सागर शहर, मकरोनिया, कैंट में की जा रही है।

Hindi News / Sagar / संभागायुक्त अनिल सुचारी ने पदभार संभाला, विभागों का किया निरीक्षण

ट्रेंडिंग वीडियो