कर्मचारियों के कल्याणकारी सपनों को साकार करे यूनियन
सफाई कामगार यूनियन का एकता मिलन समारोह आयोजित सागर. सफाई कामगार यूनियन का एकता मिलन समारोह मां हरसिद्धि मंदिर बाघराज वार्ड में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि आपके जीवन में यह नव वर्ष आशा और संकल्प के साथ नव चेतना से नव शक्ति जागृत कर संपूर्ण कर्मचारियों के कल्याणकारी […]
सफाई कामगार यूनियन का एकता मिलन समारोह आयोजित सागर. सफाई कामगार यूनियन का एकता मिलन समारोह मां हरसिद्धि मंदिर बाघराज वार्ड में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि आपके जीवन में यह नव वर्ष आशा और संकल्प के साथ नव चेतना से नव शक्ति जागृत कर संपूर्ण कर्मचारियों के कल्याणकारी सपनों को साकार करे। यूनियन के नगर अध्यक्ष सुदेश सनकत ने कहा कि नगर निगम में लंबित सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का क्रमोन्नति आदेश अमल में लाया जाए, सभी कर्मचारियों का शीघ्र भुगतान हो। 84 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं, उनको स्थाई कर्मी किया जाए। 43 अंशकालीन कर्मचारी जो कलेक्टर रेट के वेतन पर काम कर रहे हैं, उन्हें पदनाम देकर स्थाई बनाया जाए। पूर्व की हड़ताल में सात दिवस काटा गया वेतन वापस मिले। वाल्मीकि मंदिर समिति अध्यक्ष कुलदीप बाल्मीकि ने सभी मांगों का समर्थन कर मुख्य अतिथि से शीघ्र निराकरण करने के लिए निवेदन किया। निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि सभी मांगों का निराकरण करने के लिए सफाई कामगार यूनियन के प्रतिनिधि मंडल को परिषद की अगली बैठक के पूर्व चर्चा उपरांत निराकरण कराएंगे। 43 अंशकालीन कर्मचारियों को भी पदनाम देने के लिए स्थाई कर्मी बनाया जाएगा। इस मौके पर यूनियन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर उपाध्यक्ष पद पर मनोज सारवन को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में पवन वाल्मीकि, भारती करोसिया, भारती, एचपी हारिया, भोला प्रसाद करोसिया, मुन्नालाल ज्ञान, गजेन्द्र बोहत, सुदामा मछंदर समेत अन्य उपस्थित रहे।
Hindi News / Sagar / कर्मचारियों के कल्याणकारी सपनों को साकार करे यूनियन