scriptMouni Roy ने शादी के 3 साल बाद Husband को लेकर किया पोस्ट, शेयर किए जज्बात | Mouni Roy posted about her husband after 3 years of marriage, shared her feelings | Patrika News
TV न्यूज

Mouni Roy ने शादी के 3 साल बाद Husband को लेकर किया पोस्ट, शेयर किए जज्बात

Mouni Roy Latest Post: टीवी की चर्चित अभिनेत्री मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने जज्बात जाहिर किए हैं।

मुंबईMar 04, 2025 / 04:21 pm

Saurabh Mall

Mouni Roy

Mouni Roy

Mouni Roy Missed Husband: ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनके पति सूरज नांबियार दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर पुरानी है जिसमें मौनी अपने पति के करीब खड़ी हैं। नए पोस्ट के साथ उन्होंने क्या बताया, आइए जानते हैं।
Mouni Roy-Suraj Nambiar
Mouni Roy-Suraj Nambiar
बता दें मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी, 2022 को मुंबई से दूर गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। उन्होंने पारंपरिक बंगाली और मलयालम रीति-रिवाजों से सूरज से शादी की थी।

मौनी रॉय को पति की आई याद

Mouni Roy Latest Post
Mouni Roy Latest Post
मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर कहा कि उन्हें ये तस्वीरें बहुत पसंद हैं। सबसे पहले मौनी ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों पारंपरिक भारतीय परिधान पहने हुए हैं। सूरज सफेद कुर्ता पहने नजर आए, तो अभिनेत्री खूबसूरत सफेद और सुनहरे रंग की साड़ी पहने नजर आईं।
शेयर की गई दूसरी तस्वीर में दोनों कैमरे के लिए रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आए। मौनी सूरज को गले लगाती नजर आईं।
Mouni Roy Missed Husband
Mouni Roy Missed Husband
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मुझे अपने पति की याद आती है जब हमें अलग-अलग देशों में काम करना पड़ता है। मुझे हम दोनों की ये तस्वीरें बहुत पसंद हैं।”

V
Mouni Roy With Husband

संजय दत्त के साथ अभिनय करती नजर आएंगी मौनी

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी अपकमिंग फिल्म ‘द भूतनी’ में संजय दत्त के साथ अभिनय करती नजर आएंगी। एक्शन-हॉरर कॉमेडी फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होगी। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का टीजर शेयर किया था, जिसमें कॉमेडी के साथ डरावने सीन भी हैं।
The Bhootnii Upcoming Movie
The Bhootnii Upcoming Movie
फिल्म में मौनी रॉय और संजय दत्त के साथ अभिनेता सनी सिंह और अभिनेत्री पलक तिवारी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का टाइटल पहले ‘द वर्जिन ट्री’ था। सिद्धांत सचदेव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में निकुन्ज लोटिया जिन्हें बेयूनिक के नाम से भी जाना जाता है और आसिफ खान जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Hindi News / Entertainment / TV News / Mouni Roy ने शादी के 3 साल बाद Husband को लेकर किया पोस्ट, शेयर किए जज्बात

ट्रेंडिंग वीडियो