सामान्यतः कुंभ राशि में सूर्य शुभ फल नहीं देता है, व्यापार और कार्यक्षेत्र में समस्या आ सकती है। लेकिन कुछ लोगों को बड़ा लाभ प्रदान करता है। इसके अलावा कुछ समय बाद सूर्य गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे, लेकिन 29 मार्च को शनि भी मीन राशि में आ जाएंगे।
इससे दोनों की मीन राशि में भी युति बनेगी। ज्योतिषियों का मानना है कुंभ राशि में सूर्य शनि की युति से 5 राशि के लोगों की लॉटरी लग सकती है, इनको बड़ा लाभ हो सकता है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Surya Rashi Parivartan Effect) ..
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए कुंभ राशि में सूर्य शनि की युति के प्रभाव से मेष राशि के लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। इस समय मेष राशि के लोगों को नौकरी में उन्नति मिल सकती है। इस समय पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। इस समय मेष राशि के लोगों को करियर में उन्नति मिलेगी लेकिन अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाए रखने में दिक्कत आ सकती है। दांपत्य जीवन में भी परेशानी आ सकती है। ये भी पढ़ेंः
Self Confidence Kaise Badhaye: सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाते हैं सूर्य के ये ज्योतिषीय उपाय, सौभाग्य के साथ से मिलती है सफलता वृषभ राशि
वृषभ राशि के उन लोगों को जो साझेदारी में व्यापार करते हैं, उन्हें कुंभ राशि में सूर्य गोचर के बाद बनी सूर्य शनि की युति से अच्छा लाभ होगा। इस समय दोनों ग्रहों के प्रभाव से वृषभ राशि वाले उत्कृष्ट कार्य करेंगे।
कार्यक्षेत्र में मेहनत करने पर वृषभ राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस समय वृषभ राशि वालों को पारिवारिक शांति और अच्छे रिश्ते का लाभ मिलेगा। अगले एक महीने वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य भी संतोषजनक रहेगा।
सिंह राशि
सूर्य गोचर के प्रभाव से कुंभ राशि में बनी सूर्य शनि युति सिंह राशि वालों को लाभ पहुंचाएगी। इससे सिंह राशि के व्यापारियों को व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। इस समय सिंह राशि वालों को मनोवांछित फल मिल सकते हैं। बाजार में सिंह राशि वालों की उन्नति होगी और आय के कई स्रोत विकसित होंगे। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः Surya Grahan 2025: इस तारीख को साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखाई देगा या नहीं? तुला राशि
कुंभ राशि में सूर्य राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला है। सूर्य शनि युति तुला राशि वालों का मन प्रसन्न करेगी। इस समय तुला राशि वालों के विचारों में स्पष्टता आएगी, असमंजस खत्म होगा। इसका लव लाइफ की बात करें तो ऐसे लोग जिनका लवर से अनबन थी, अब समस्या खत्म हो जाएगी। दोनों में
रिश्ता मजबूत होगा, परिवार का माहौल भी ठीक रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal 9 To 15 February: नए हफ्ते में वृश्चिक, धनु समेत 3 राशि को करियर, कारोबार, नौकरी में तरक्की, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शनि और सूर्य की युति पारिवारिक जीवन में मतभेद तो पैदा कर सकता है, लेकिन समझदारी से वृश्चिक राशि वाले स्थिति को संभाल सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों को इस समय स्थायी संपत्ति मिल सकती है। इससे आपको लाभ होगा,
जॉब भी अच्छा चलेगा।