scriptईद उल अजहा का पर्व आज, ईदगाह में अदा की जाएगी विशेष नमाज | Patrika News
बालाघाट

ईद उल अजहा का पर्व आज, ईदगाह में अदा की जाएगी विशेष नमाज

अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने जारी किया टाइम टेबल

बालाघाटJun 06, 2025 / 09:05 pm

mukesh yadav

अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने जारी किया टाइम टेबल

अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने जारी किया टाइम टेबल

अल्लाह के पैगंबर हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माइल अलैह सलाम की याद में मनाया जाने वाला ईद उल अजहा का पर्व शनिवार को जिला मुख्यालय सहित संपूर्ण देश में मुस्लिम धर्मावलंबी पूर्ण अकीदत के साथ मनाएंगे। कुर्बानी के इस खास पर्व को लेकर मुख्यालय सहित पूरे जिले में मुस्लिम भाईयों ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। घर-घर बकरों की कुर्बानी की जाएगी। जिसे गरीबो रिश्तेदारो में बांटा जाएगा।
इस पर्व पर अदा की जाने वाली विशेष नमाज, पुलिस लाइन स्थित ईदगाह में सुबहा 8 बजे सामुहिक रूप से अदा की जाएगी। यदि बारिश होती है तो ईद की विशेष नमाज ईदगाह की जगह जिलेभर की तमाम मस्जिदों व मदरसों में अदा की जाएगी। अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने टाइम टेबल जारी कर दिया है।

इसलिए दी जाती है कुर्बानी

मान्यतानुसार के अनुसार ईद उल अजहा का पर्व अल्लाह के पैगंबर हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माईल की याद में मनाया जाता है। नबी इब्राहिम का पूरा जीवन अल्लाह की परीक्षा में ही गुजरा। नबी इब्राहिम जानते थे कि अल्लाह के बाद उनकी सबसे कीमती चीज उनका पुत्र इस्माईल है। अल्लाह के आदेश अनुसार इब्राहिम अपने बेटे की कुर्बानी देने मान गए थे। जैसे ही हजरत इब्राहिम ने अपने पुत्र के गले पर छुरी चलाई तो देखा कि कुर्बानी स्थल पर एक दुंबा भेढ़ पड़ा था। पुत्र इस्माईल पास ही खड़े मुस्करा रहे थे। जिसे याद करने के लिए प्रतिवर्ष धर्मावलंबी ईदुल अजहा पर्व पर मनाते हैं। यह सिलसिला 3 दिनों तक चलता है। कुर्बानी का गोश्त रिस्तेदारों सहित खास तौर पर गरीबो, यतीमो व बेसहारा लोगों में तक्सीम किया जाता है।

बकरों की कीमतों में बढ़ोत्तरी

अमूमन जिन बकरों की कीमत 5 से 10 हजार रुपए के बीच होती है, वहीं बकरे ईद उल अजहा के मौके पर चौगुनी कीमत में विक्रय किए जाते हैं। ईद के इस खास मौके पर खरीदार भी कीमत की परवाह किए बगैर उन्हें बढ़ी हुई कीमतों पर खरीद रहे हैं। एक नजारा इन दिनों जामा मस्जिद परिसर और वार्ड 10 रजा नगर बैहर रोड में रोजाना ही देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालक रोजाना कुर्बानी के लिए बकरा बकरी लाकर बढ़ी हुई कीमतों पर उसे बेच रहे हैं। अधिकतम 30 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक के बकरों की खरीदारी मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा की जा रही है।

पुलिस लाइन में होगी विशेष नमाज

बारिश होने पर बैहर रोड स्थित जामा मस्जिद में पहली जमात सुबह 7 बजे, दूसरी जमात सुबह 9 बजे होगी। वही वार्ड 10 स्थित जामिया नूरिया मदरसा मस्जिदे आला हजरत में पहली जमात सुबह 8 बजे, दूसरी 8.30 बजे होगी। वहीं वार्ड 12 बूढ़ी स्थित गौसिया मस्जिद में जमात 09 बजे होंगी। वार्ड 4 बैहर चौकी स्थित नूरी मस्जिद में सुबह 8 बजे, वार्ड 24 मोती नगर रजा मस्जिद में एक जमात से 8.30 बजे अदा कराई जाएगी। इसी तरह हनफिया मस्जिद कोसमी में पहली जमात 7.30 बजे, दूसरी 8.30 बजे होंगी। वार्ड 13 सागौन वन स्थित साबरी मस्जिद में एक जमात के साथ सुबह 8 बजे, गंगा नगर की गरीब नवाज मस्जिद में 8.30 अदा की जाएगी। इसी तरह नगर स्थित मक्का मस्जिद में सुबह 7.30 बजे और मदीना मस्जिद में सुबहा 8 बजे ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा कराई जाएगी। पर्व विशेष को लेकर मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में रौनक देखी जा रही है।

Hindi News / Balaghat / ईद उल अजहा का पर्व आज, ईदगाह में अदा की जाएगी विशेष नमाज

ट्रेंडिंग वीडियो