scriptधरने पर बैठे बिजली कर्मचारी के तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, जाने पूरा मामला | Patrika News
बरेली

धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी के तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, जाने पूरा मामला

बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का विरोध जारी है। संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को बिजली निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक संविदा कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। वह अचानक बेहोश हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

बरेलीFeb 05, 2025 / 05:50 pm

Avanish Pandey

बरेली। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का विरोध जारी है। संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को बिजली निगम के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक संविदा कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। वह अचानक बेहोश हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी को जिला अस्पताल भेजा गया।

एक फरवरी से जारी है प्रदर्शन

बिजली विभाग के 168 कर्मचारियों की एक फरवरी से संविदा खत्म कर दी गई। 31 जनवरी की रात तक कर्मचारियों ने काम किया। एक फरवरी सुबह जब काम पर पहुंचे तो पता लगा कि उनकी संविदा खत्म कर दी गई है। अब वह नौकरी नहीं कर सकते। इससे गुस्साए सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। तब से अब तक प्रदर्शन जारी है।

सपा जिलाध्यक्ष ने दिया समर्थन

धरना स्थल पर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों के प्रदर्शन का समर्थन किया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम लोग कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो धरना प्रदर्शन करेंगे। यहां से लखनऊ तक आपकी लड़ाई लड़ेंगे। शहर में 128 और देहात क्षेत्र में 40 कर्मचारियों की संविदा खत्म करते हुए एक फरवरी से उनको नौकरी से निकाला गया है। कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। बहाल करने की मांग कर रही है।

Hindi News / Bareilly / धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी के तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, जाने पूरा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो