scriptएमपी में 5 से 10 फरवरी तक नहीं बनेंगे ये जरुरी दस्तावेज, पोर्टल होगा अपग्रेड | mp news important documents will not be made in MP from 5th to 10th February, portal will be upgraded | Patrika News
भोपाल

एमपी में 5 से 10 फरवरी तक नहीं बनेंगे ये जरुरी दस्तावेज, पोर्टल होगा अपग्रेड

MP News: मध्यप्रदेश में लोक सेवा केंद्र पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है। जिस वजह से आपके कई जरुरी काम कुछ दिनों के लिए नहीं हो पाएंगे।

भोपालFeb 04, 2025 / 02:27 pm

Himanshu Singh

mp news
MP News: मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए जरुरी खबर सामने आई है। अगर आप भी लोक सेवा केंद्र से आय, मूलनिवासी, जातिप्रमाण, ईडब्ल्यूएस और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना चाहते हैं तो जरा ठहर जाइए। लोक सेवा गारंटी की वेबसाइट mpedistrict.gov.in पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है। जिस वजह से 4 फरवरी की रात से 10 फरवरी की रात तक पोर्टल बंद रहेगा। जिसके चलते दस्तावेज नहीं बन पाएंगे।

बंद रहेंगी सभी सेवाएं


mpedistrict.gov.in पोर्टल बंद के कारण सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आय, जाति, मूल, ईडब्ल्यूएस और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित दूसरे दस्तावेज बनाएं जाते हैं। पोर्टल बंद होने के कारण ये सभी सेवाएं बंद रहेंगी।

5 फरवरी से 10 फरवरी तक बंद रहेंगे आवेदन


लोक सेवा केंद्र में सभी प्रकार के ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी से 10 फरवरी तक बंद रहेंगे। ऐसे में विभाग की ओर से अपील की गई है कि 10 फरवरी तक नागरिक पोर्टल शुरु होने का इंतजार करें। बता दें कि, mpedistrict.gov.in पोर्टल में को नए SDC 2.0 पर माइग्रेट किया जा रहा है।

Hindi News / Bhopal / एमपी में 5 से 10 फरवरी तक नहीं बनेंगे ये जरुरी दस्तावेज, पोर्टल होगा अपग्रेड

ट्रेंडिंग वीडियो