यहां पढ़ें पूरा मामला
डिंडौरी में भाजपा नेता की पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। उसने ससुराल कॉल कर बताया कि संगीता मर गई है। जिसके बाद दशरथ के घर पहुंचे उसके माता-पिता और परिजनों ने आरोप लगाया कि वह पांच लाख रुपए मांग रहा था, रुपए नहीं देने पर उसने बेटी की हत्या कर दी। इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दशरथ को गिरफ्तार कर लिया। यह वारदात शनिवार रात करीब 7.30 बजे की बताई गई।
तीन साल पहले हुई थी शादी
बता दें कि दशरथ भाजपा पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष और उप सरपंच है। वह सिटी कोतवाली क्षेत्र के सरहरी बिछिया का रहने वाला है। वह पेशे से एक आर्टिस्ट है और मूर्तियां बनाता है। उसकी खुद की प्रिंटिंग प्रेस भी है। तीन साल पहले उसकी शादी देवलपुर गांव की रहने वाली संगीता से हुई थी, जो उससे 16 साल छोटी थी। शादी के बाद संगीता भी दुकान के कामों में उसकी मदद करती थी।
दशरथ को भेजा जेल
निरीक्षक दुर्गा प्रसाद के मुताबिक परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर दथरथ राठौड़ को जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है।