scriptUP rain alert: 24 फरवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश | UP rain alert: New western disturbance active February 24, rain, thunderstorm in these districts | Patrika News
फर्रुखाबाद

UP rain alert: 24 फरवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश

New western disturbance active February 24, rain, thunderstorm in these districts मौसम विभाग में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 24 फरवरी को सक्रिय होना होने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों को प्रभावित करेगा। आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

फर्रुखाबादFeb 22, 2025 / 05:47 pm

Narendra Awasthi

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होगी बारिश फाइल फोटो
New western disturbance active February 24, rain, thunderstorm in these districts मौसम विभाग में नए पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) को लेकर अलर्ट किया है। जिसके अनुसार 24 फरवरी की रात में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में पड़ेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी तूफान भी आने की संभावना है। इस दौरान तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संभल, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर आदि जिले आते हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ का असर इन जिलों में पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा आगामी रविवार 23 फरवरी को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है।
यह भी पढ़ें

Public holiday: 1 दिन की छुट्टी में 5 दिनों का बना सकते हैं यात्रा प्लान, 13 और 14 मार्च को सार्वजनिक अवकाश

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 23 से फरवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। तेज हवा चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।

Hindi News / Farrukhabad / UP rain alert: 24 फरवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो