scriptGonda news: मकान गिराते समय मलबा में दबे दो भाई एक की मौत दूसरा घायल, परिवार में मचा कोहराम | Patrika News
गोंडा

Gonda news: मकान गिराते समय मलबा में दबे दो भाई एक की मौत दूसरा घायल, परिवार में मचा कोहराम

Gonda news: मकान गिराते समय मजदूरी करने आये दो भाई अचानक छत भरभरा कर गिरने से मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकला। लेकिन तब तक एक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोंडाFeb 10, 2025 / 07:10 pm

Mahendra Tiwari

Gonda news

घटना के बाद जुटे ग्रामीण रोते परिजन

Gonda news: गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र में ठेकेदार ने पुराना मकान तोड़ने के लिए मजदूर को लगाया था। बिना कोई सुरक्षा उपकरण के मजदूर मकान तोड़ रहे थे। इस दौरान तोड़ते समय दौरान छत अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसके नीचे मजदूरी करने आए दो भाई दब गए। आसपास के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन एक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
Gonda news: गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली के मछली बाजार चौकी के गांव राजापुर के रहने वाले सलीम का पुराना मकान तोड़ने के लिए लतीफ ने ठेका लिया था। जिसमें गांव के ही आफतदीन व उनके दो पोता प्रदीप कुमार और सुमित कुमार मकान तोड़ रहे थे। इन मजदूरों को ठेकेदार ने सुरक्षा के कोई उपकरण नहीं दिए थे। इस दौरान मकान तोड़ते समय छत अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसके नीचे प्रदीप और सुमित दब गए। मलबा के नीचे दो लोगों के दब जाने से गांव में हाहाकार मच गया।
यह भी पढ़ें

Gonda Crime: दुकानदार की धारदार हथियार से हत्या, बेटे की हालत गंभीर वजह जानकर दंग रह गए लोग

ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर दोनों भाइयों को बाहर निकाल

छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मलबे में दबे दोनों भाइयों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे में प्रदीप कुमार 17 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस डायल 112 दोनों को अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित का प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बिना सुरक्षा उपकरण के ठेकेदार कर रहा था काम

मृतक के बाबा आफत दीन ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा बिना कोई सुरक्षा उपकरण दिए काम कराया जा रहा था। हम और हमारे दो पोता मकान तोड़ रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक का कहना है कि मृतक के बाबा ने तहरीर दिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News / Gonda / Gonda news: मकान गिराते समय मलबा में दबे दो भाई एक की मौत दूसरा घायल, परिवार में मचा कोहराम

ट्रेंडिंग वीडियो