Gonda News:
गोंडा जिले के वजीरगंज थाना के एक गांव से पूरा मामला जुड़ा है। यहां पर इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पति ने पत्नी को रियल बनाने से मना किया तो वह मासूम बच्चे सहित परिवार को छोड़कर चंपत हो गई।
पति ने पुलिस से लगाई गुहार
पत्नी के चले जाने पर पति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। पुलिस को उसने बताया कि मेरी पत्नी सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर रील बनाकर अपलोड करती थी। हमने उसे ऐसा करने से मना किया। तो वह बच्चे को भी छोड़कर अपनी मौसी के लड़के के साथ जाकर अज्ञात स्थान पर रहने लगी है।
सर्विलांस के जरिए महिला तक पहुंची पुलिस
महिला का लोकेशन ट्रेस करने के लिए पुलिस ने सर्विसलांस का सहारा लिया। जहां से महिला को बुलाकर थाने में समझाया बुझाया गया। महिला के डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे के भविष्य का वास्ता देते हुए पुलिस ने उसे पति और बच्चे के साथ रहने के लिए राजी कर लिया। पुलिस ने पति के साथ रहने के लिए समझाकर किया राजी
अभय सिंह ने कहा कि परिवार के मामले में पुलिस का दायित्व रहता है कि वह अपने हस्तक्षेप से किसी के परिवार को बिखरने से बचा ले। इसी कड़ी में थाने के दीवान अतुल सिंह ने अपनी सूझबूझ से नाराज हुई आवेदक की पत्नी को पति के साथ रहने के लिए राजी कर लिया है।