scriptगोरखपुर जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी रिहा, सुरक्षा बल उसे लेकर हुए दिल्ली रवाना | Patrika News
गोरखपुर

गोरखपुर जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी रिहा, सुरक्षा बल उसे लेकर हुए दिल्ली रवाना

गोरखपुर जिला कारागार में बंद पाकिस्तानी कैदी को आज रिहा कर दिया गया है। बहराइच पुलिस की LIU टीम उसे लेकर दिल्ली निकल गई। इस बीच सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे।

गोरखपुरFeb 05, 2025 / 03:17 pm

anoop shukla

बुधवार सुबह नौ बजे गोरखपुर जिला कारागार में बंद पाकिस्तानी कैदी मो. मसरूफ की रिहाई की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। LIU बहराइच की टीम उसे टाइट सिक्यूरिटी में लेकर दिल्ली निकल गई। सूत्रों के मुताबिक उसे पाकिस्तानी दूतावास को सौंपा जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सात फरवरी को उसे अटारी बार्डर पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें

अपराध कर विदेश भाग रहे बदमाशों पर कसी है नकेल…लुक आउट नोटिस जारी, 6 गिरफ्तार

बहराइच पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक को किया था गिरफ्तार

बहराइच पुलिस ने पाकिस्तान के कराची शहर के रहने वाले मो. मसरूफ को 2008 में जासूसी, देशद्रोह, जालसाजी और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 2013 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।2015 में वाराणसी सेंट्रल जेल भेजा गया, लेकिन जेल में कैदियों में विद्रोह की साजिश रचने के कारण 2019 में गोरखपुर जेल स्थानांतरित किया गया। यहां उसे हाई-सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। अब उसकी सजा पूरी होने के बाद भारत सरकार ने उसे रिहा करने का फैसला किया है।होम मिनिस्ट्री के अनुसार, रिहा किए जा रहे पाकिस्तानी कैदियों के खिलाफ अब कोई लंबित मामला नहीं है। संबंधित राज्य सरकारों ने उनकी रिहाई को मंजूरी दे दी है। कैदियों को उनके दस्तावेज और पहचान पत्र के साथ सुरक्षित और व्यवस्थित स्थिति में सौंपा जाएगा। राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें अटारी बॉर्डर तक सुरक्षित पहुंचाया जाए।

Hindi News / Gorakhpur / गोरखपुर जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी रिहा, सुरक्षा बल उसे लेकर हुए दिल्ली रवाना

ट्रेंडिंग वीडियो