scriptWeekly Tarot Horoscope 9 to 15 February: मेष, मिथुन समेत 4 राशियों के लिए गुडलक ला रहा नया सप्ताह, टैरो कार्ड से जानिए अपना भविष्य | Weekly Tarot Horoscope 9 to 15 February 2025 Saptahik tarot prediction Mesh se kanya good luck come for 4 zodiac know through Tarot cards | Patrika News
राशिफल

Weekly Tarot Horoscope 9 to 15 February: मेष, मिथुन समेत 4 राशियों के लिए गुडलक ला रहा नया सप्ताह, टैरो कार्ड से जानिए अपना भविष्य

Weekly Tarot Horoscope: रविवार से नया सप्ताह शुरू हो रहा है, इस सप्ताह में यानी 9 से 15 फरवरी 2025 के बीच आपकी आमदनी, पारिवारिक आर्थिक जीवन कैसा रहेगा, साप्ताहिक टैरो राशिफल मेष से कन्या 9 से 15 फरवरी 2025 में जानें अजमेर की टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से (Saptahik tarot prediction Mesh se kanya) ..

भारतFeb 07, 2025 / 02:09 pm

Pravin Pandey

Weekly Tarot Horoscope 9 to 15 February 2025: साप्ताहिक टैरो राशिफल 9 से 15 फरवरी 2025

Saptahik tarot prediction: टैरो कार्ड ज्योतिष की पाश्चात्य विधा है, इसमें टैरो कार्ड के जरिये सभी राशि के लोगों के व्यक्तित्व, भाग्य, करियर, पारिवारिक और आर्थिक जीवन में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। ऐसी ही भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो पढ़ें टैरो भविष्यवाणी

साप्ताहिक मेष टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Horoscope)

साप्ताहिक मेष टैरो राशिफल 9 फरवरी से 15 फरवरी के अनुसार आने वाले सप्ताह में मेष राशि के लोगों को रचनात्मक क्षेत्र में विशेष सुर्खियां मिलेंगी।
इस समय आप काफी आराम महसूस करेंगे और कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। हालांकि अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।

साप्ताहिक वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Horoscope)

साप्ताहिक वृषभ टैरो राशिफल के अनुसार 9 फरवरी से 15 फरवरी के सप्ताह में वृषभ राशि के लोगों का जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।
पति-पत्नी एक दूसरे के साथ कुछ समय व्यतीत करने की कोशिश करें। बिखर चुकी चीजों को पुनः संगठित करने में ऊर्जा लगाएं। सेहत के लिए समय ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ेंः
Shani Budh Yuti: कुंभ राशि में शनि बुध का मेल, 4 राशियों को हो सकती है परेशानी

साप्ताहिक मिथुन टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Gemini)

टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार नए हफ्ते में मिथुन राशि के लोग जीत के पथ पर चलते नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होगा। साथी की सेहत का ध्यान रखें, उसे आपकी जरूरत पड़ सकती है।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Cancer)

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल 9 से 15 फरवरी के अनुसार कर्क राशि के लोगों के लिए सप्ताह व्यक्तित्व में निखार लाएगा, इस समय कर्क राशि वालों के तेज में वृद्धि होगी।
इसके प्रभाव से कर्क राशि वालों का दबदबा कायम होगा। लोकप्रियता बढ़ेगी, सपरिवार मनोरंजक भ्रमण और विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। सत्ता से नजदीकियां बढ़ेंगी।

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Saptahik Tarot Prediction leo)

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल 9 से 15 फरवरी के अनुसार सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में कमजोर दिखाई दे रहा है।
आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे वह सभी बेकार हो सकते हैं। आप कुछ धन राशि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी खर्च कर सकते हैं। माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।
ये भी पढ़ेंः

Budh Gochar 2025: शनि की राशि कुंभ में आएंगे बुध, इन 8 राशि के लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में बड़ा फायदा

साप्ताहिक कन्या टैरो राशिफल (Saptahik Tarot Prediction Virgo)

साप्ताहिक कन्या टैरो राशिफल के अनुसार रविवार से शनिवार का नया सप्ताह कन्या राशि के लोगों के लिए रचनात्मक क्षेत्र में शुभ फल देगा। इन 7 दिनों में कर्क राशि वाले आराम महसूस करेंगे, कार्यक्षेत्र में भी प्रगति हासिल करेंगे।
इससे इनके मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति से भर देगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Weekly Tarot Horoscope 9 to 15 February: मेष, मिथुन समेत 4 राशियों के लिए गुडलक ला रहा नया सप्ताह, टैरो कार्ड से जानिए अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो