धानक्या निवासी कार चला रहे युवक भगवान सहाय ने बताया कि कार में पांच जने सवार थे। कार में दूल्हा भी सवार था। कार में अचानक से आग महसूस की। इसके बाद गाड़ी को बंद किया। ब्रेक मारी तो ब्रेक नहीं लगी। ब्रेक नहीं लगी तो गाड़ी को आगे साइड में लगाया। इसके बाद गाड़ी को रोककर कूदकर जान बचाई।
रिंग सेरेमनी का था आज प्रोगाम, रास्ते में जाते समय लगी आग
दूल्हा अशोक छेड़वाल मंडियारामसर के रहने वाले हैं। कार में दूल्हा के मामा हनुमान सहाय व रिश्तेदार सवार थे। वे मंगलवार दोपहर कार से निमेड़ा में कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी करीब सवा बजे कार में आग लग गई। शादी एक मार्च हो होगी।आग लगने का कोई कारण अब तक सामने नहीं आया है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लग सकती है। दूल्हे के रिश्तेदारों ने बताया कि आज रिंग सेरेमनी व भात का प्रोगाम था। दूल्हा अपने घर से निमेड़ा में मैरिज स्थल जा रहा था। तभी रास्ते में 1.15 बजे कार में आग गई। कार में सवार पांच जनों ने कार से निकलकर अपनी जान बचाई।