शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा और गति
नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि नक्शा परियोजना से शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी। इस उन्नत भूमि प्रबंधन प्रणाली से शहरी क्षेत्र में जमीन से जुड़ी प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे शहरी क्षेत्रों में संपत्तियों का सटीक सीमांकन संभव होगा। सम्पत्ति के स्वामित्व की जानकारी भी रजिस्टर होंगी तथा लैंड रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे। इससे आमजन अपनी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन एक क्लिक में देख सकेंगे। यह पहल भूमि विवादों को कम करने, संपत्ति के अधिकारों को सुनिश्चित करने और सुव्यवस्थित नगरीय विकास को गति देने में मददगार होगी। उन्होंने आमजन को इसमें सहयोग देने की अपील भी की ।मंत्री की सख्ती, किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में खुलेंगे खरीद केन्द्र, समय पर होगा भुगतान
जानिए आपके काम की 4 प्रमुख बातें
1-जानिये नक्शा प्रोजेक्ट के बारे में, कैसे काम करेगा नक्शाहवाई सर्वेक्षण से सटीक मैपिंग की जाएगी। राज्य सरकारों व नागरिक भागीदारी से भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाएगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसान एक्सेस उपलब्ध होने से भू-स्थानिक डेटा से सटीक अर्बन प्लानिंग की जा सकेगी।