scriptDesert Festival 2025: प्रतिस्पद्र्धा, रोमांच और साहस-पराक्रम…. छा गया रेगिस्तानी जहाज ने जीता मैदान | Desert Festival 2025: Competition, adventure and courage-valor… the desert ship dominated and won the field | Patrika News
जैसलमेर

Desert Festival 2025: प्रतिस्पद्र्धा, रोमांच और साहस-पराक्रम…. छा गया रेगिस्तानी जहाज ने जीता मैदान

रोमांच और साहस से भरे करतब, लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जीतने के लिए जोर आजमाइश तो पलक झपकने से रोकने वाला साहस व पराक्रम का प्रदर्शन..।

जैसलमेरFeb 11, 2025 / 08:44 pm

Deepak Vyas

jsm news
रोमांच और साहस से भरे करतब, लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, जीतने के लिए जोर आजमाइश तो पलक झपकने से रोकने वाला साहस व पराक्रम का प्रदर्शन..। विख्यात मरु महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को शहर के डेडानसर मैदान में आयोजित कार्यक्रमों व स्पद्र्धाओं में रेगिस्तानी जहाज ऊंट का जादू छा गया। ऊंटों से जुड़ी कई स्पद्धाओंं ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं रोमांच और साहस भरे करतबों से परिचय कराया। इस दौरान वायु सैनिकों के पराक्रम और साहसिक शौर्य प्रदर्शन के साथ ही लोक कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने हर किसी को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया। देशी-विदेशी सैलानियों की मौजूदगी में डेडानसर मैदान में जिला कलक्टर प्रतापसिंह, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, उप महानिरीक्षक बीएसएफ नॉर्थ योगेन्द्रसिंह राठौड़, ओएसडी एवं राज्य कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता के साथ ही कई गणमान्यजन की मौजूदगी रही।

केमल टेटू शो: ऊंट पर बैठकर सुरक्षा प्रहरियों ने दिखाए हैरत अंगेज करतब

डेडानसर मैदान में सीमा सुरक्षा बल के उप समादेष्टा मनोहरसिंह खींची के नेतृत्व में केमल टेटू शो का प्रदर्शन किया गया। रेगिस्तान के जहाज के साथ सीमा प्रहरियों के हैरत अंगेज करतबों को हर किसी ने सराहा। ऊंटों पर जवानों ने पीटी का प्रदर्शन किया एवं रेगिस्तान के जहाज ने उनका पूरा साथ निभाया। उप समादेष्टा खींची ने अतिथियों को सलामी दी एवं पूरा कारवां मंच के आगे से गुजरा। सीमा सुरक्षा बल के केमल माउंटेट बैंड ने राजस्थानी गीतों की मधुर स्वर लहरियां बिखेरी।

Hindi News / Jaisalmer / Desert Festival 2025: प्रतिस्पद्र्धा, रोमांच और साहस-पराक्रम…. छा गया रेगिस्तानी जहाज ने जीता मैदान

ट्रेंडिंग वीडियो