मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं दिन में मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी तेज हवा चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।
कैसा रहेगा कानपुर में 23 फरवरी का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रविवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी।
कानपुर में मौसम इस हफ्ते?
सोमवार 24 फरवरी का तापमान 13 डिग्री से लेकर 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मंगलवार 25 फरवरी का तापमान 15 डिग्री से 29 डिग्री के बीच रहेगा। बुधवार 26 फरवरी का तापमान 17 डिग्री से 31 डिग्री, गुरुवार 27 फरवरी का तापमान 19 से 32 डिग्री के बीच, शुक्रवार 28 फरवरी का तापमान 18 से 32 डिग्री के बीच, शनिवार एक मार्च का तापमान 17 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। आने वाले सप्ताह में बारिश की कोई संभावना नहीं है।