Heat Wave Alert: 125 वर्षों में सबसे गर्म रहा फरवरी, मार्च से मई के बीच हीट वेव बढ़ने की आशंका
Weather IMD Alert: भारत में फरवरी 2025 बीते 125 वर्षों का सबसे गर्म महीना रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहा और बारिश बेहद कम हुई। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम रहने से गर्मी बढ़ी। अब मार्च से मई के बीच हीट वेव की संभावना जताई जा रही है।
Hottest February: वर्ष 2025 का फरवरी महीना बीते 125 वर्षों (1901-2025) में सबसे गर्म दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस दौरान उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में औसत तापमान सामान्य से अधिक रहा और बारिश भी बेहद कम हुई। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम रहने के कारण इस साल सर्दियों में 88 प्रतिशत कम वर्षा (सिर्फ 3.4 मिमी) दर्ज की गई।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी गर्मी के मौसम (मार्च से मई) में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। साथ ही, हीट वेव (लू) के दिनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
किन इलाकों में ज्यादा असर पड़ेगा?
उत्तर प्रदेश: झांसी, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, आगरा, लखनऊ
राजस्थान: जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा
मध्य प्रदेश: ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर
बिहार और झारखंड: पटना, गया, रांची, धनबाद
महाराष्ट्र: विदर्भ क्षेत्र, नागपुर, चंद्रपुर
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जलवायु विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में हीट वेव का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। हीट वेव से बचाव के लिए सरकार को पहले से आपातकालीन योजनाएं तैयार करनी होंगी। स्वास्थ्य विभाग को भी लोगों को लू से बचने के उपायों की जानकारी देनी होगी।