scriptमहिलाओं को लखपति बनने का मौका, सरकार के इस योजना में मिलेंगे 5 लाख रुपए  | uttar pradesh women have a chance to become millionaires | Patrika News
लखनऊ

महिलाओं को लखपति बनने का मौका, सरकार के इस योजना में मिलेंगे 5 लाख रुपए 

Uttar Pradesh Women:केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। इसके तहत उत्तर प्रदेश की 54,481 महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। आइए बताते हैं क्या है पूरी योजना ? 

लखनऊFeb 25, 2025 / 06:44 pm

Nishant Kumar

Uttar Pradesh
Uttar Pradesh Government: केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़वा देने के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना की है। योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहयता समूहों (Self Help Groups) से जुडी महिलाओं के आय (Income) में बढ़ावा करना है। जिससे वो अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण जीवन जी सकें। 

54,481 महिलाएं बनेंगी लखपति 

इस योजना के तहत लखनऊ के  54,481 महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है। इस योजान से जोड़कर महिलाओं के परिवार के सालाना आय को 1 लाख रुपये तक बढ़ाया जायेगा। इस आय तक पहुंचने के लिए उन्हें विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाएगा ताकि उनका महीने का आय बढ़ता रहे। 

मिलेगी सुविधाएं 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के गावों से चयनित महिलाओं को लखपति बनाने के लिए जरूरी प्रशिक्षण और संसाधन प्रदान किये जाएंगे। इन महिलाओं के अलग-अलग कौशल विकास कार्यक्रमों, वित्तीय सहायता, बाजार से जोड़ने की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इन महिलाओं को अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक स्थापित करने के प्रयास किया जाएगा। 
यह भी पढ़ें

शिक्षामित्रों की बल्ले-बल्ले! मिलेगा मर्जी का ट्रांसफर, मानदेय बढ़ाने पर क्या बोले बेसिक शिक्षा मंत्री?

कैसे मिलेगा लाभ ? 

योजना में चयनित महिलाओं को नए-नए उन्नत कौशल सिखाने के लिए विशेष प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया जायेगा। प्रशिक्षण के बाद इन्हे सरकार की ओर से 1 से 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जायेगा। इनके उत्त्पादों और सेवाओं की बाजार तक पहुंच सुनिश्चित कराने के लिए इन्हे स्वयं सहयता समूह से जोड़कर मदद की जाएगी। 

Hindi News / Lucknow / महिलाओं को लखपति बनने का मौका, सरकार के इस योजना में मिलेंगे 5 लाख रुपए 

ट्रेंडिंग वीडियो