सामान्य से 7 डिग्री अधिक 32 के पार पहुंचा पारा, गर्मी ने किया परेशान
न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन और रात के तापमान दोनों में वृद्धि होने से गर्मी का एहसास फरवरी में होने लगा है।
फरवरी के पहले सप्ताह में तापमान में वृद्धि हो रही है। इसकी वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। शहर में मंगलवार को सुबह बादल छाए, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन और रात के तापमान दोनों में वृद्धि होने से गर्मी का एहसास फरवरी में होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शहर के तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के पास पहुंच सकता है। तापमान में वृद्धि से गर्मी बढ़ेगी।
Hindi News / Sagar / सामान्य से 7 डिग्री अधिक 32 के पार पहुंचा पारा, गर्मी ने किया परेशान