पुलिस के अनुसार आरोपी परमानंद साहू ने नेतराम से बकरी खरीदी थी। जिसके लिए उसे 2200 रुपए देने थे। इसी बात को लेकर आरोपी एवं मृतक में झपड़ हुई और आरोपी ने कुल्हाड़ी से मारकर नेतराम की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी की पत्नी एवं दोनों बेटों ने मिलकर नेतराम का शव डैम में फेंक दिया।
एसडीओपी ने बताया कि आरोपी को किसी ने कहा था कि बकरी की बलि देने से उसकी सभी समस्या का निदान हो जाएगा। घटना के दिन बकरी की बलि देने के बाद एक कुएं के पास पार्टी भी हुई थी। इसमें गांव के ही कुछ लोग शामिल थे। शाम को सभी लोग चले गए। आरोपी एवं मृतक ही साथ में थे। इसके बाद दोनों में पैसे के लेनदेन को लेकर झड़प हुई। इसी दौरान आरोपी की पत्नी एवं दोनों बेटे भी आ गए।