scriptVoters day: नई उम्र से लेकर 85 वर्ष पार बुजुर्ग हैं सिवनी में लोकतंत्र की ताकत | From new age to 85 years old, the elderly are the power of democracy in Seoni. Voters Day 2025 From new age to 85 years old, the elderly are the power of democracy in Seoni. | Patrika News
सिवनी

Voters day: नई उम्र से लेकर 85 वर्ष पार बुजुर्ग हैं सिवनी में लोकतंत्र की ताकत

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशेष

सिवनीJan 25, 2025 / 02:39 pm

ashish mishra

सिवनी. युवा हो या फिर 85 वर्ष की उम्र के महिला-पुरुष जब किसी चुनाव में मतदाता बनकर घरों से निकलते हैं तब सिवनी के लोकतंत्र की ताकत का एहसास होता है। इसके चलते ही विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 86.68 तक हो गया है। मतदाताओं को जागरूक करने और प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। अपने हाथों की अंगुलियों से लोकतंत्र को मजबूत करने हम हमेशा से आगे रहे हैं। डेढ़ दशक पहले 2008-09 में मतदाता संख्या 7 लाख के आसपास थी। उस समय मतदान प्रतिशत 70 फीसदी तक हो पाता था। उस दौर में किसी उम्मीदवार को कुल मतदान का 30 फीसदी वोट मिल जाता था तो वह विजयी हो जाता था। जनसंख्या में वृद्धि के साथ मतदाताओं का ग्राफ बढ़ता चला गया। वर्तमान में यह संख्या 11 लाख के नजदीक आ गई है। समय के साथ बदलाव और स्मार्टफोन की बदौलत मतदाताओं में राष्ट्रीय विषय और ज्वलंत मुद्दों पर भी जागरुकता आई है। वे अब किसी के बहकावे में आने के बजाय स्वतंत्र रूप से स्वयं निर्णय लेकर मतदान कर रहे हैं।
जिले में मतदाताओं की संख्या 10 लाख 94 हजार 182
निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत बीते 6 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले में 14504 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में 10 लाख 94 हजार 182 मतदाता शामिल हैं। जिसमें सर्वाधिक 03 लाख 1402 मतदाता लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में हैं। लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में 01 लाख 52 हजार 894 पुरुष, 01 लाख 48 हजार 505 महिला तथा 03 अन्य मतदाता शामिल हैं तथा सेक्स रेशो 971.29 है। इसी तरह सिवनी विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 79 हजार 608 मतदाता हैं। जिसमें 01 लाख 39 हजार 972 पुरुष तथा 01 लाख 39 हजार 629 महिला तथा 7 अन्य मतदाता हैं। वहीं 997.55 सेक्स रेशो है। केवलारी विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 66 हजार 452 मतदाता हैं। जिसमें 01 लाख 33 हजार 915 पुरुष, 01 लाख 32 हजार 534 महिला एवं 03 अन्य मतदाता शामिल हैं। केवलारी विधानसभा क्षेत्र में 989.69 रेशो है। बरघाट विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 46 हजार 720 मतदाता हैं। जिसमें 01 लाख 22 हजार 432 पुरूष तथा 01 लाख 24 हजार 287 महिला एवं 01 अन्य मतदाता शामिल हैं। सेक्स रेशो 1015.15 है।
30219 युवा एवं 4346 वरिष्ठ मतदाता
मतदाता सूची में 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 30219 है। जिसमें 15919 पुरूष तथा 14300 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाओं की संख्या 4346 है। जिनमें 1431 पुरूष तथा 2915 महिलाएं हैं। इसी तरह संपूर्ण जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 10797 है। जिले में कुल सर्विस वोटर की संख्या 911 है।

Hindi News / Seoni / Voters day: नई उम्र से लेकर 85 वर्ष पार बुजुर्ग हैं सिवनी में लोकतंत्र की ताकत

ट्रेंडिंग वीडियो