scriptआचार्य विद्यासागर के 108 किलो वजनी अष्टधातु के चरण आज होंगे स्थापित | jain samaj news | Patrika News
अजमेर

आचार्य विद्यासागर के 108 किलो वजनी अष्टधातु के चरण आज होंगे स्थापित

पार्श्वनाथ कॉलोनी में आज होंगे धार्मिक कार्यक्रम अजमेर. वैशाली नगर स्थित पार्श्वनाथ कॉलोनी में आचार्य विद्यासागर महाराज के 108 किलोग्राम वजनी अष्ट धातुमयी चरण समारोह पूर्वक स्थापित किए जाएंगे। स्थापना कार्यक्रम में आचार्य विद्यासागर के शिष्य मुनि नीरज सागर व निर्मद सागर का सान्निध्य रहेगा। कमल के आकार के आधार पर आचार्य के चरणों की प्रतिकृति […]

अजमेरFeb 22, 2025 / 11:00 pm

Dilip

jain samaj news

jain samaj news

पार्श्वनाथ कॉलोनी में आज होंगे धार्मिक कार्यक्रम

अजमेर. वैशाली नगर स्थित पार्श्वनाथ कॉलोनी में आचार्य विद्यासागर महाराज के 108 किलोग्राम वजनी अष्ट धातुमयी चरण समारोह पूर्वक स्थापित किए जाएंगे। स्थापना कार्यक्रम में आचार्य विद्यासागर के शिष्य मुनि नीरज सागर व निर्मद सागर का सान्निध्य रहेगा। कमल के आकार के आधार पर आचार्य के चरणों की प्रतिकृति इसमें उत्कीर्ण की गई हैं। प्रतिष्ठा डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ में निर्यापक मुनि समता साग के सान्निध्य में एवं ऐलक धैर्य सागर के मार्गदर्शन में हुई है। इसमें सोना, चांदी,तांबा, सीसा, जस्ता, टिन, लोहा व पारा धातु शामिल है।
मंदिर समिति अध्यक्ष राकेश गदिया एवं मंत्री नेमीचन्द पाटनी ने बताया कि सुबह 7 बजे से कॉलोनी में रथ बग्घी सहित शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आचार्य के चरण प्रवर्तित होंगे। उपरांत मंदिर प्रांगण में 72 आसनों पर आचार्य छत्तीसी विधान किया जाएगा।
वैशाली छतरी योजना है तपस्थली

वैशाली स्थित छतरी योजना आचार्य की तपस्थली है। यहाँ दीक्षा के बाद आचार्य ने कई बार खड़गासन मुद्रा में ध्यान मग्न हुआ करते थे। इसी से इस स्थान का नाम तपोवन किया गया है।
पूरे देश में होंगे 108 चरण स्थापित

आचार्य की स्मृति में पूरे भारत में 108 चरण स्थापित किए जा रहे हैं। अभी हाल ही में ब्यावर में जहां आचार्य ने एक चतुर्मास किया था वहां भी चरण स्थापित किए गए हैं।
आचरण के धनी के चरण

ब्रह्मचारी शशांक जैन ने बताया कि आचरण की शुभता के प्रतीक़ चिन्ह आचार्य के चरण उनकी याद दिलायेंगे। उनके सदाचार के प्रतीक चिन्ह भक्तों को सदैव सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देंगे।

Hindi News / Ajmer / आचार्य विद्यासागर के 108 किलो वजनी अष्टधातु के चरण आज होंगे स्थापित

ट्रेंडिंग वीडियो