scriptIND vs ENG: रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, दूसरे ओवर में ही छक्का जड़कर बनाया यह रिकॉर्ड | IND vs ENG 2nd odi Rohit sharma breaks chris gayle records most sixes in odi cricket | Patrika News
क्रिकेट

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, दूसरे ओवर में ही छक्का जड़कर बनाया यह रिकॉर्ड

IND vs ENG 2nd ODI: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 77 गेंद में शतक ठोका।

भारतFeb 09, 2025 / 08:33 pm

satyabrat tripathi

Rohit Sharma

IND vs ENG 2nd ODI: कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरा मुकाबले में रोहित शर्मा लय में नजर आए। इंग्लैंड से मिले 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। भारतीय कप्तान ने गस एटकिंसन और साकिब महमूद की जमकर धुनाई की।
इस दौरान भारतीय कप्तान ने दूसरे ओवर में गस एटकिंसन की गेंद पर मिडविकेट पर पहला छक्का लगाते ही अपने नाम खास रिकॉर्ड बना लिया। दरअसल, वह वनडे क्रिकेट में क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़कर सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे क्रिकेट बन गए हैं। इस मुकाबले से पूर्व वह 331 छक्कों के साथ क्रिस गेल की बराबरी पर थे।
यह भी पढ़ें

IND vs ENG: आखिर कटक में क्यों रुका मैच, खिलाड़ियों को मैदान से जाना पड़ा बाहर

वैसे वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का कीर्तिमान पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के नाम हैं, जिन्होंने 398 मैच में 351 छक्के लगाए हैं। हालाकि सभी प्रारूपों (वनडे+टी20 अंतरराष्ट्रीय+ टेस्ट) सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले क्रिकेटर

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)- 351 छक्के (398 मैच)
रोहित शर्मा (भारत) – 338* छक्के (267* मैच)
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 331 छक्के (301 मैच)
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)- 270 छक्के (445 मैच)
एमएस धोनी (भारत)- 229 छक्के (350 मैच)

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs ENG: रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, दूसरे ओवर में ही छक्का जड़कर बनाया यह रिकॉर्ड

ट्रेंडिंग वीडियो