scriptWeather Update: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, 30KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं बढ़ेगी ठंड | Patrika News
गोंडा

Weather Update: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, 30KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं बढ़ेगी ठंड

Weather Update: मौसम का मिजाज कल से बदलने वाला है। 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। एक बार ठंड फिर बढ़ेगी। अयोध्या में कल फरवरी माह में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया।

गोंडाFeb 11, 2025 / 06:42 pm

Mahendra Tiwari

Weather Update

तेज हवाएं सांकेतिक फोटो

Weather Update: मौसम का मिजाज कल से बदलने वाला है। मंगलवार से तेज पछुआ हवा चलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 15 फरवरी तक 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की उम्मीद है। 16 फरवरी से मौसम शुष्क रहने के साथ एक बार फिर तापमान बढ़ने लगेगा। इस दौरान पूर्वी यूपी के जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।
Weather Update: मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। अभी तीन-चार दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तेज पछुआ हवा चलने के कारण सुबह शाम ठिठुरन बढ़ेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार अयोध्या प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। फरवरी में यहां पर ठंड का रिकॉर्ड टूट गया। लगातार दो दिनों से यहां पर न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। बुधवार को यानी 12 फरवरी को पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित तराई क्षेत्र के जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।
Aja ka mausum 12 फरवरी: यूपी में 12 फरवरी को पूर्वी और पश्चिम यूपी में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पछुआ हवाएं चलेंगी। दिन में चमकीली धूप निकालने के बावजूद तेज पछुआ हवा के कारण ठंड महसूस होगी। 12 फरवरी से 15 फरवरी तक तेज पछुआ हवा के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। 16 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। हवा की रफ्तार थम सकती है।

कहां कितना तापमान

मंगलवार को अयोध्या उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह आगरा में 29.5 और न्यूनतम 12.5 अलीगढ़ में 27.6 न्यूनतम 13 डिग्री, आजमगढ़ में 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे प्रदेश की बात करें तो अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से लेकर 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

Hindi News / Gonda / Weather Update: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, 30KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं बढ़ेगी ठंड

ट्रेंडिंग वीडियो