प्रतिष्ठा पर आंच नहीं आने दूंगा-
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने कहा कि संगठन के चुनाव पार्टी की एक प्रक्रिया है। आगामी पंचायत चुनाव में सभी के सहयोग से चुनाव जीतेंगे। जो जिम्मेदारी मुझे मिली है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिसे जो भी जिम्मेदारी मिले उसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का पूरा ध्यान रखंूगा, व्यक्ति बदलता है तो थोड़ा बहुत परिवर्तन होता है, इससे घबराएं नहीं, एक जुट होकर काम करें। इस मौके पर विधायक गोविन्द रानीपुरिया, कालूराम मेघवाल, कंवरलाल मीणा, पूर्व विधायक नरेन्द्र नागर, भाजपा नेता निर्मल सकलेचा, श्याम सुंदर शर्मा, निर्मल शर्मा, हेमंत सिंह, नरेन्द्र तोमर, संजय वर्मा आदि मंचासीन रहे। संचालन दिलीप प्रजापति ने किया। इस मौके पर सभापति संजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष चन्द्र मोहन धाभाई, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज गुर्जर, सियाराम अग्रवाल पंकज शर्मा, यतनसिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। ये है जीवन परिचय- शर्मा वाणिज्य संकाय से स्नातक पास है। और बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता रहे। भाजपा में कई पदों सहित 2008 से विधानसभा व लोकसभा चुनाव में केन्द्रीय चुनाव कार्यालय प्रभारी रहे हैं।
संगठन में ये दायित्व निभाएं-
– 1980 में नगर संगठन मंत्री अभाविप, झालावाड़। – 1986से 88 तक जिला संगठन मंत्री, अभाविप, झालावाड़ -1989 से1992 तक मंडल महामंत्री भाजपा,झालावाड़ – 1992 से99 तक भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष। – 1999 से 2009 तक सह नगर कार्यवाह, नगर बौद्धिक प्रमुख नगर शारीरिक प्रमुख, तहसील संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दायित्व निर्वहन किया। – 2011 से 2014 तक जिला महामंत्री भाजपा, झालावाड़ – 2008 से लेकर 2024 तक नियमित रूप से लोकसभा व विधानसभा चुनाव में केन्द्रीय चुनाव कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा के साथ निभाई।
लोगों ने किया जोरदार स्वागत-
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गोविन्द भवन से बड़े बाजार तक ढ़ोल के साथ जुलूस के रूप में शर्मा को उनके घर तक लेकर गए।