script6 दिन से लापता विवाहिता का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका | Patrika News
झालावाड़

6 दिन से लापता विवाहिता का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका

मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

झालावाड़Feb 21, 2025 / 11:27 am

jagdish paraliya

पुलिस के अनुसार करीब 6 दिन पूर्व 15 फरवरी को बांसखोयरा निवासी रीना बाई (23) पत्नी रोशन सिंह घर से लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बकानी थाने में 15 फरवरी को दर्ज करवाई थी। विवाहिता का शव गुरुवार को गांव के पास ही बिना मुंडेर के कुएं में मिला। मृतका के पति रोशन सिंह व भाई तुलसीराम ने बताया कि 15 फरवरी को रीनाबाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट बकानी थाने में दर्ज करवाई गई थी।
बकानी थानाक्षेत्र के गांव बांसखोयरा से लापता विवाहिता का शव गुरुवार सुबह गांव के पास ही बिना मुंडेर के कुएं में मिला। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
पुलिस के अनुसार करीब 6 दिन पूर्व 15 फरवरी को बांसखोयरा निवासी रीना बाई (23) पत्नी रोशन सिंह घर से लापता हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बकानी थाने में 15 फरवरी को दर्ज करवाई थी। विवाहिता का शव गुरुवार को गांव के पास ही बिना मुंडेर के कुएं में मिला। मृतका के पति रोशन सिंह व भाई तुलसीराम ने बताया कि 15 फरवरी को रीनाबाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट बकानी थाने में दर्ज करवाई गई थी।
घटना में गांव के ही कुछ लोगों के शामिल होने का शक था। इस पर नामजद रिपोर्ट दर्ज दी थी। पुलिस द्वारा बार-बार यह कह कर टाल दिया कि एक दो दिन में वह घर आ जाएगी। गुरुवार सुबह कुएं उसका शव मिला। इससे ग्रामीणों व परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब साढ़े 8 बजे घटना की सूचना मिलने पर बकानी थाना प्रभारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस को ग्रामीणों व मृतका के परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणो व परिजनों ने कुएं से लाश निकवाने के लिए मना कर दिया। इसके बाद सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा, पुलिस उपाधीक्षकहर्षराज सिंह खरेडा, झालरापाटन, रायपुर, भालता, रटलाई थानों के थाना प्रभारी भी जाप्ते के साथ पहुंचे। ग्रामीणो व परिजनों को समझाइश कर शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद एसआरजी चिकित्सालय झालावाड में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाल कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रामेश्वर मीणा, थाना प्रभारी, बकानी

Hindi News / Jhalawar / 6 दिन से लापता विवाहिता का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका

ट्रेंडिंग वीडियो