scriptकांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : जैसलमेर में सरकार का पुतला फूंका | Patrika News
जैसलमेर

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : जैसलमेर में सरकार का पुतला फूंका

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत छह विधायकों के निलंबन के विरोध में जैसलमेर में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया।

जैसलमेरFeb 22, 2025 / 08:30 pm

Deepak Vyas

jsm
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत छह विधायकों के निलंबन के विरोध में जैसलमेर में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया।ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, सांसद उम्मेदाराम बेनिवाल, करणसिंह उचियारडा, पूर्व मंत्री गफूर अहमद, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, पूर्व विधायक रुपाराम धंणदे, गफूर अहमद, गोपाराम मेघवाल, महेंद्र चौधरी, पदमाराम मेघवाल, आजाद सिंह, शम्मा बानो, पीसीसी महासचिव अंजना मेघवाल, उपाध्यक्ष सुमार खान, महासचिव रूपचंद सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन कुमावत और मुराद खान, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र आचार्य, गीता बोरावट, रमेश खत्री, रमेश भार्गव, जैनाराम सत्याग्रही, नेमीचंद भार्गव, गोवर्धन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

संबंधित खबरें

Hindi News / Jaisalmer / कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : जैसलमेर में सरकार का पुतला फूंका

ट्रेंडिंग वीडियो